Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लद्दाख में दो किमी पीछे हटी चीनी सेना, चार दिन से लद्दाख में बड़ी हरकत नहीं
    Breaking News राष्ट्रीय

    लद्दाख में दो किमी पीछे हटी चीनी सेना, चार दिन से लद्दाख में बड़ी हरकत नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. लद्दाख में भारतीय सरजमीं पर कब्‍जा करने की फिराक में लगे चीन को अपने कदम पीछे हटाने पड़े हैं. वास्‍तविक नियंत्रण रेखा पर हजारों सैनिकों की तैनाती के बाद अपने मंसूबों में कामयाबी नहीं मिलने के बाद चीनी ड्रैगन करीब दो किलोमीटर पीछे हट गया है. यही नहीं अब तक आक्रामक रुख अख्तियार करने वाली चीनी सेना तीन-चार दिनों से शांत है.करीब एक महीन से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर आक्रामक रुख अपना रही चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने पिछले तीन-चार दिन से कोई बड़ी हलचल नहीं की है.सूत्रों के मुताबिक चीनी सेना एक जगह पर अपनी पहले की स्थिति से पीछे हटी है. वहीं, बाकी जगहों पर भी पिछले कुछ दिनों से उसका आक्रामक रुख नहीं दिख रहा है. चीनी सेना के रवैये में यह बदलाव छह जून को प्रस्तावित दोनाें देशों के लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अफसरों की बैठक से ठीक पहले आया है. इसे सीमा विवाद निपटने की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है.लद्दाख में पांच मई और सिक्किम सीमा पर नौ मई को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. उसके बाद से लद्दाख में तनातनी जारी है. इस दौरान दोनों देशों ने एलएसी पर सैनिकों की तैनाती भी बढ़ाई है. विवाद निपटारे के लिए दोनों देशों के बीच अलग-अलग स्तर पर करीब एक दर्जन बार बातचीत हो चुकी है. इस दौरान चीनी वायुसेना द्वारा लद्दाख के आसपास युद्धक विमान उड़ाने का मुद्दा भी उठाया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article प्रखंड वासियों से लेकर जिला वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.