Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन में कोरोना का कहर: शंघाई में लॉकडाउन के बाद एक दिन में 3 लोगों ने दम तोड़ा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन में कोरोना का कहर: शंघाई में लॉकडाउन के बाद एक दिन में 3 लोगों ने दम तोड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग. आबादी के लिहाज से चीन का सबसे बड़ा शहर शंघाई इन दिनों कोरोना की तगड़ी मार झेल रहा है. रविवार को यहां तीन लोगों को मौत की पुष्टि की गई. स्थानीय प्रशासन का दावा है कि शहर में लगाए गए लॉकडाउन के बाद कोरोना की वजह से हुई ये पहली मौत है. हालांकि ‘जीरो डेथ’ के दावे पर सवाल भी उठते रहे हैं. बताया जा रहा है कि 2019 में वुहान में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद शंघाई चीन का अब तक का सबसे संक्रमित शहर बन गया है.ढाई करोड़ की आबादी वाले शंघाई की म्यूनिसपल गवर्नमेंट के मुताबिक, जिन लोगों की मौत हुई, उनमें दो महिलाएं और एक पुरुष है. महिलाओं की उम्र 89 और 91 साल जबकि पुरुष की उम्र 91 साल थी. इन लोगों को पहले से कई तरह की बीमारियां थीं, जिनमें हृदय रोग, डायबीटीज और हाई ब्लड प्रेशर शामिल हैं. इन लोगों ने कोरोना की वैक्सीन भी नहीं लगवा रखी थी. बताया गया कि इन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के बावजूद हालत गंभीर होती चली गई. बचाने के सभी प्रयास नाकाम हो गए.
    इससे पहले मार्च के मध्य में उत्तर-पूर्वी जिलिन प्रांत में दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी. इन्हें चीन में पिछले एक साल में कोरोना से हुई पहली मौत बताया गया था. हालांकि इन मौतों की इतनी कम संख्या पर सवाल भी उठते रहे हैं. बीबीसी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शंघाई के एक ही अस्पताल में एक हफ्ते के अंदर ही कम से कम 27 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से किसी ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी.

    शंघाई के म्यूनिसिपल हेल्थ कमीशन ने रविवार को पिछले 24 घंटे के दौरान यहां कोरोना के 3238 कन्फर्म केस मिलने की जानकारी दी. शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बिना लक्षणों वाले 21,582 केस पाए गए. नंबरों के लिहाज से ये संख्या कम लग सकती है, लेकिन चीन कोरोना के प्रति जीरो कोविड पॉलिसी अपनाता है. ऐसे में केसों में मामूली बढ़ोतरी के बाद भी बेहद सख्ती बरती जाती है.

    शंघाई में कोरोना केसों में बढ़ोतरी को देखते हुए सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है. लोगों के घरों से बाहर निकलने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई. मामूली लक्षण दिखने पर भी क्वारंटीन करने के निर्देश हैं. फिर भी केस थम नहीं रहे हैं. हालत ये है कि क्वारंटीन सेंटरों में जगह कम पड़ गई है. प्रशासन के इंतजाम के बावजूद कई जगह लोगों के सामने खाने-पीने और दवाइयों की सप्लाई का संकट पैदा हो गया है. जीरो कोविड पॉलिसी की सख्त पाबंदियों से लोगों में हताशा बढ़ रही है. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हैं, जिनमें लोग अपने घरों और अपार्टमेंट की खिड़कियों से चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल: दिल्‍ली कैपिटल्‍स का खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, क्‍वारंटीन हुई पूरी टीम, पुणे जाना भी हुआ कैंसल
    Next Article आयुष्मान भारत के बहाने भाजपा ने साधा सरकार पर निशाना

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.