Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसएसपी को हटाने का मुख्यमंत्री का निर्णय सराहनीय : सुनील गुप्ता
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एसएसपी को हटाने का मुख्यमंत्री का निर्णय सराहनीय : सुनील गुप्ता

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसएसपी को हटाने का मुख्यमंत्री का निर्णय सराहनीय : सुनील गुप्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर करणी सेना के नेता हिमांशु कुमार सिंह की हत्या की घटना के बाद राज्य सरकार द्वारा जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडे को पद से हटाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है।

    सुनील गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित नहीं कर पाने के कारण एसएसपी को तत्काल प्रभाव से हटाकर एक सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से यह स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर है और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व एसएसपी के कार्यकाल में आम लोगों को पुलिस से संबंधित शिकायतों के समाधान में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता था। उनका कहना था कि शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों के साथ कई बार दुर्व्यवहार की शिकायतें भी सामने आती थीं, जिससे जनता में असंतोष था।

    सुनील गुप्ता ने कहा कि हाल के दिनों में करणी सेना के नेता हिमांशु कुमार सिंह की हत्या जैसी गंभीर घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपी को हटाने का निर्णय जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि इससे कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिमांशु हत्याकांड: भाजपा ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का ऐलान
    Next Article 5 जुलाई को जमशेदपुर में होगा ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम, राज दीदी देंगी सफलता और समृद्धि का संदेश

    Related Posts

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    August 16, 2026

    रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा: स्वतंत्रता केवल आजादी नहीं, समान अवसर और राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारी भी

    August 16, 2026

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    August 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा: स्वतंत्रता केवल आजादी नहीं, समान अवसर और राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारी भी

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    अटल बिहारी वाजपेयी ‘अजातशत्रु’ थे, सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया: अमित शाह

    मानसून सत्र: संसदीय मर्यादाओं का क्षरण और लोकतंत्र पर गंभीर प्रश्नचिह्न

    दिमागी नक्सली: राजनीतिक विमर्श में भाषा की मर्यादा पर गंभीर सवाल

    स्वतंत्रता दिवस पर रवीन्द्र नाथ महतो का आह्वान: समान अवसर और राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारी

    मानसून सत्र: संसदीय मर्यादा का क्षरण और जनता के विश्वास पर चोट

    मानसून सत्र की विफलता: संसदीय मर्यादाओं का क्षरण कब तक?

    अमित शाह ने वाजपेयी को बताया ‘अजातशत्रु’, कहा- सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.