Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र के माध्यम से आगामी 28 अक्टूबर से 1 नवंबर 2021 तक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021” में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया है
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र के माध्यम से आगामी 28 अक्टूबर से 1 नवंबर 2021 तक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021” में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया है

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पत्र के माध्यम से आगामी 28 अक्टूबर से 1 नवंबर 2021 तक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021” में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया है। कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्री विनोद चंद्राकर ने मुलाकात की तथा उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रण पत्र दिया। विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्री विनोद चंद्राकर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में देश और विश्व की सबसे प्राचीन आदिम सभ्यताएं आज भी जीवित हैं। इन सभ्यताओं के संरक्षण तथा उनके मूल स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। आदिवासी संस्कृति, लोक नृत्य, और लोक संगीत तथा लोक कलाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 28 अक्टूबर से 1 नवंबर 2021 तक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा “राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021” का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे आदिवासी लोक गीत-संगीत तथा नृत्य क्षेत्र के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। विधायक श्री विनोद चंद्राकर ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके गरिमामयी आगमन से छत्तीसगढ़ की धरा में आयोजित इस महोत्सव की शोभा बढ़ेगी। इस अवसर पर श्री विनोद चंद्राकर, संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध आदिवासी लोक शिल्प बस्तर आर्ट से बनी स्मृति चिन्ह भेंट की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्री विनोद चंद्राकर को धन्यवाद दी तथा उक्त महोत्सव के सफल आयोजन हेतु छत्तीसगढ़ सरकार को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, राज्य प्रशासनिक सेवा छत्तीसगढ़ के अधिकारी श्री राकेश कुमार गोलछा एवं अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article प्रधानमंत्री का सलाहकार बनने पर अमित खरे को राजेश शुक्ल ने शुभकामनाएं दी

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.