मुख्यमंत्री एसडीओ का पदस्थापन करें : सुधीर कुमार पप्पू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि धालभूम अनुमंडल के एसडीओ का पदस्थापन शीघ्र करें।
सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि पिछले छह महीने से ज्यादा समय हो गया है और यहां पद रिक्त है और कार्यपालक दंडाधिकारी ही प्रभारी के तौर पर काम कर रहे हैं।
कार्यपालक दंडाधिकारी पर एसडीओ के साथ-साथ अन्य विभागों की भी जिम्मेदारी है और ऐसे में शहर के लोगों, पक्षकारों तथा वकीलों का काम प्रभावित हो रहा है।
कानून व्यवस्था के साथ ही अन्य जरूरी मसले हैं और जमशेदपुर जैसे बड़े शहर के मद्देनजर पूर्णकालिक एसडीओ का होना नितांत आवश्यक है। उपायुक्त से अपील है कि जिला व्यवहार न्यायालय में ही अनुमंडल दंडाधिकारी का न्यायालय सुचारू रूप होने की व्यवस्था की जाए जिससे पक्षकार एवं वकील को काफी राहत मिलेगी

