Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार के लिए रांची एवं पूर्वी सिंहभूम जिले में कोविड सर्किट का ऑनलाइन शुभारम्भ किया
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार के लिए रांची एवं पूर्वी सिंहभूम जिले में कोविड सर्किट का ऑनलाइन शुभारम्भ किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 24, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार के लिए रांची एवं पूर्वी सिंहभूम जिले में कोविड सर्किट का ऑनलाइन शुभारम्भ किया।*
    =========================
    *मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से रांची जिला के निकटवर्ती कोविड कॉरिडोर वाले जिले रामगढ़, लोहरदगा, सिमडेगा, लातेहार, खूंटी एवं गुमला तथा पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) के निकटवर्ती कोविड कॉरिडोर जिले जमशेदपुर, सरायकेला एवं चाईबासा में कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल ले जाने वाले एंबुलेंस को झंडा दिखाकर रवाना किया।*
    =========================
    *★ राज्य में ऑक्सीजन युक्त बेड एवं ऑक्सीजन की कोई कमी नही*

    *★ घबराएं नहीं, संयमित रहकर ही कोरोना संक्रमण से लड़ा जा सकता है*

    *★ राज्य सरकार समर्पित होकर कर रही कार्य*

    *– हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =========================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना महामारी में ऑक्सीजन युक्त बेड की सबसे अधिक आवश्यकता महसूस की जा रही है। सरकार के द्वारा राज्य में पिछले 20 दिनों में ऑक्सीजन बेड की संख्या 2500 से बढ़ाकर 10 हजार की गई। ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाने का कार्य राज्य के सभी जिलों में निरंतर किया जा रहा है। वर्तमान में कई जिले जैसे रांची, धनबाद, जमशेदपुर इत्यादि में ऑक्सीजन बेड कम पड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर समीपवर्ती जिलों में ऑक्सीजन बेड खाली हैं ऐसी परिस्थिति में राज्य सरकार द्वारा आज दो कोविड सर्किट का शुभारंभ किया गया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज कांके रोड रांची स्थित अपने आवासीय परिसर से रांची एवं पूर्वी सिंहभूम जिले में कोविड सर्किट का ऑनलाइन शुभारम्भ करने के क्रम में कहीं।

    *एक जिले में ऑक्सीजन बेड कम पड़ने पर मरीजों को सीमावर्ती जिलों में ऑक्सीजन बेड उपलब्ध कराया जाएगा*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज राज्य में दो कोविड सर्किट पहला रांची तथा दूसरा पूर्वी सिंहभूम जिला के लिए शुभारम्भ हुआ है। रांची सर्किट जिसमें रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़ एवं लातेहार जिला आते हैं, वहीं पूर्वी सिंहभूम सर्किट जिसमें जमशेदपुर, सरायकेला और चाईबासा जिला आते हैं इन दोनों सर्किट में किसी एक जिले में ऑक्सीजन बेड कम पड़ने पर मरीजों को समीपवर्ती जिलों में ऑक्सीजन बेड उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची सर्किट में करीब 2000 बेड में 450 ऑक्सीजन बेड रिक्त हैं एवं जमशेदपुर सर्किट में 1200 बेड में करीब 500 ऑक्सीजन बेड रिक्त हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची, जमशेदपुर सहित अन्य बड़े शहरों में संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। जिससे इन शहरों के कोविड डेडीकेटेड अस्पतालों में मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे अस्पतालों में मरीजों के दबाव को नियंत्रित करने के लिए इन शहरों के निकटवर्ती जिलों में खाली पड़े ऑक्सीजन युक्त पेड़ों पर मरीजों को भर्ती करने का काम किया जा सकेगा। कोविड सर्किट का शुभारम्भ होने से बड़े शहरों के अस्पतालों से मरीजों की भीड़ घटेगी और उन्हें निकटवर्ती अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त बेड आसानी से उपलब्ध कराया जा सकेगा तथा मरीजों का बेहतर उपचार भी हो सकेगा।

    *ऑक्सीजन युक्त बेड की उपलब्धता की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करें*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जानकारी के अभाव में कोई समस्या उत्पन्न न हो इस निमित्त राज्य सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड संक्रमित मरीज अथवा परिवार जो यह सुविधा लेना चाहते हैं वे 104 के कंट्रोल रूम सेंटर में कॉल कर अथवा रांची 0651-2411144 एवं जमशेदपुर 0657-2440111, 8987510050 में भी कॉल करके अपने निकटवर्ती जिला अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं। यह सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क है। इन टोल फ्री नंबर आधारित सेवाओं का उपयोग आप अवश्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन व्यवस्थाओं से बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार बेहतर हो सकेगा।

    *राज्य में ऑक्सीजन युक्त बेड एवं ऑक्सीजन की कोई कमी नही*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन युक्त बेड एवं ऑक्सीजन की कोई कमी नही है। राज्य सरकार बढ़ते कोविड-19 मरीजों के मद्देनजर सभी व्यवस्थाओं पर समर्पित भाव से काम कर रही है। यही कारण है कि आज एक नए व्यवस्था के तहत कोविड सर्किट की शुरुआत की जा रही है। बड़े शहरों के निकटवर्ती जिलों में स्थापित अस्पतालों के आधारभूत संरचनाओं को क्रियाशील किया जा रहा है। सभी जिलों के अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में बेड एवं ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है।

    *मुख्यमंत्री ने लोगों से की अपील घबराएं नही, धैर्य बनाए रखें*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों से अपील किया है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आप धैर्य बनाए रखें। किसी भी तरह से घबराने की आवश्यकता नही है। हम सभी लोग संयमित रहकर ही कोविड-19 के इस जंग को जीतेंगे। राज्य में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य कोरोना वारियर्स प्रतिबद्धता के साथ आपके लिए खड़े हैं। हम सभी लोगों को संयम रखकर काम लेना है। व्यवस्थाएं दिन-प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण तरीके से आगे बढ़ रही हैं। हमारा और आपका धैर्य इस लड़ाई में महत्वपूर्ण कड़ी हो सकती है।

    मौके पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से रांची जिला के निकटवर्ती कोविड कॉरिडोर वाले जिले रामगढ़, लोहरदगा, सिमडेगा, लातेहार, खूंटी एवं गुमला तथा पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) के निकटवर्ती कोविड कॉरिडोर जिले सरायकेला एवं चाईबासा में कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल ले जाने वाले एंबुलेंस को झंडा दिखाकर रवाना किया।

    *इस अवसर पर राज्य के विकास आयुक्त श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, नगर विकास सचिव श्री विनय कुमार चौबे, अपर सचिव खाद्य आपूर्ति श्री शांतनु अग्रहरि, उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन से फोन पर उनकी तथा आजादनगर मंडल के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली
    Next Article डीलर से रंगदारी मांगने का मामला आया सामने

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.