Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन 60 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन 60 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 18, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड स्थित टेशोबथान गांव में आयोजित कार्यक्रम में 60 योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन /शिलान्यास किया*
    =================
    *मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा चयनित लाभुकों को प्रधानी पट्टा, नियुक्ति पत्र और अन्य योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र सौपें*
    =================

    ● *राज्य को नई दिशा देने के लिए उठाए जा रहे कई कदम, विकास की गति में आ रही तेजी*

    ● *एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जिसका फायदा कम से कम 40 सालों तक लोगों को मिलता रहे*

    ● *लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने के साथ जीविका के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं संसाधन*

    *श्री हेमन्त सोरेन*
    *मुख्यमंत्री, झारखंड*

    आपने मुझे राज्य का नेतृत्व करने का मौका दिया है । हमारी सरकार इस राज्य को नई दिशा देने का काम कर रही है । हम एक ऐसी व्यवस्था बनाना चाहते हैं, जिसका फायदा कम से कम 40 सालों तक लोगों को मिलता रहे । इसी सोच के साथ नियोजन समेत कई नीतियों में बदलाव किया जा रहा है, ताकि झारखंड के नौजवानों के भविष्य को संवारा जा सके । मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड स्थित टेशोबथान गांव में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए अपनी प्रतिबद्धता तथा संकल्प को दोहराया । इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की 60 योजनाओं का उद्घाटन/ शिलान्यास किया, वही विभिन्न विभागों द्वारा चयनित लाभुकों में कुछ को सांकेतिक रूप से प्रधानी पट्टा, नियुक्ति पत्र और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किया ।

    *हमें सतर्क रहने की जरूरत*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है । झारखंड समेत पूरे देश ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर को झेल तो लिया है , लेकिन इस दौरान का मंजर काफी भयावह और पीड़ादायक था । कोरोना ने हजारों की संख्या में लोगों की जान ले ली । यह ठीक है कि अभी संक्रमण के मामले कम हुए हैं , लेकिन खतरा टला नहीं है । ऐसे में हम सतर्क और सुरक्षित के लिए सभी ऐहतियात बरतें ।


    *जीवन और जीविका दोनों ही अहम है*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच जीवन को सामान्य बनाने के साथ विकास को गति देने का काम चल रहा है । क्योंकि, जीवन के साथ जीविका भी काफी अहम हैं । लोगों के जीवन को भी सुरक्षित रखना है और उनकी जीविका के लिए संसाधन भी उपलब्ध कराना है । इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ,लेकिन अब इसमें और गति लाने की जरूरत है । ताकि राज्य के हर वर्ग और इलाके के लोगों को इसका पूरा फायदा मिल सके ।

    *37 योजनाओं का उद्घाटन और 23 का शिलान्यास*

    मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में 7050.83 लाख रुपए की 37 योजनाओं का उद्घाटन और 2230.42 लाख रुपए की 23 योजनाओं का शिलान्यास किया, वहीं आवास योजना के तहत 6 लाभुकों के गृह प्रवेश को लेकर घर की चाबी सौंपी, जबकि 4 को प्रधानी पट्टा प्रदान किया । इसके अलावा जिला स्थापना शाखा, मनरेगा, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग आदि के द्वारा चयनित लाभुकों में से कुछ को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र, सामुदायिक वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, और पेंशन स्वीकृति पत्र आदि प्रदान किया । मुख्यमंत्री ने वज्रपात से मृत लोगों के आश्रितों को चार- चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया ।

    *कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए*

    मत्स्य विभाग, जिला आपूर्ति कार्यालय, जिला स्वास्थ्य समिति, सुंदरपहाड़ी अंचल कार्यालय, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना कार्यालय, वितीय साक्षरता परामर्शी केंद्र, पेयजल एवं स्वछता विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के द्वारा यहां लगाए गए स्टॉल में उनके द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगो को दी गई ।

    *इस मौके पर सांसद श्री विजय हांसदा, विधायक श्री प्रदीप यादव, उपायुक्त श्री भोर सिंह यादव और पुलिस अधीक्षक श्री वाई एस रमेश उपस्थित रहे ।*
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की तरफ से सावन मिलन समारोह का आयोजन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.