Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी, ओडिशा के किए दर्शन, पूजा-अर्चना कर झारखंड और झारखंड वासियों की उन्नति, सुख-शांति-समृद्धि और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की
    Breaking News Headlines ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी, ओडिशा के किए दर्शन, पूजा-अर्चना कर झारखंड और झारखंड वासियों की उन्नति, सुख-शांति-समृद्धि और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 29, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी, ओडिशा के किए दर्शन, पूजा-अर्चना कर झारखंड और झारखंड वासियों की उन्नति, सुख-शांति-समृद्धि और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की

    ◆ मुख्यमंत्री ने मीडिया से किया संवाद, कहा- झारखंड में भी कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज जैसे संस्थान खोलने की दिशा में सरकार करेगी पहल
    ◆ मुख्यमंत्री बोले- नक्सली संगठन काफी हद तक हो चुके हैं कमजोर, सभी राज्य मिलकर नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने में होंगे कामयाब

    ◆ मुख्यमंत्री ने कहा- एनपीएस और यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू कर समाज के सभी वर्ग के लोगों को सामाजिक सुरक्षा देने का सरकार ने उठाया है ऐतिहासिक कदम

    ◆ मुख्यमंत्री ने कहा- गरीब और बीपीएल को भी एय़र एंबुलेंस और बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले, इसे सुनिश्चित कर रही है सरकार

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन संग श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी, ओडिशा के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर झारखंड और झारखंडवासियों की उन्नति, सुख-समृद्धि-शांति, खुशहाली और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर उन्होंने आशीर्वाद के रुप भगवान जगन्नाथ का “भोग” ग्रहण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री के यहां आगमन पर मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और प्रतीक चिन्ह के रुप में श्री जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर सप्रेम भेंट की गई।

    *_कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज आकर बहुत कुछ जानने-समझने और देखने का मिला मौका_*

    पुरी में मुख्यमंत्री ने स्थानीय मीडिया के साथ संवाद करते हुए कहा कि कल कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइसेंज के समारोह में शामिल होने का मौका मिला था। इस संस्थान के संस्थापक डॉ अच्युत सामंता जी यहां गरीब औऱ वंचित आदिवासी समुदाय के 40 हजार से ज्यादा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर उनका उज्जवल भविष्य गढ़ रहे हैं। वे जिस तरह इनोवेटिव और क्रिएटिव कार्य कर रहे हैं, इसे जानने- समझने और देखने के लिए यहां आया. इस दौरान यहां पढ़ रहे बच्चों से संवाद कर बहुत कुछ सीखने को मिला. हमारी इच्छा है कि डॉ सामंता जी के साथ मिलकर झारखंड के बच्चों के लिए भी इसी तरह का संस्थान स्थापित करें, ताकि यहां के आदिवासी बच्चे-बच्चियों को बेहतर शिक्षा दे सकें और वे हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करें।

    *_नक्सली गतिविधियां अब अंतिम पड़ाव पर_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली गतिविधियां अब अंतिम पड़ाव पर है। नक्सली बहुत हद तक कमजोर हो चुके हैं। हालांकि, कुछ नक्सल घटनाएं भी हो रही है, लेकिन मुझे विश्वास है कि सभी राज्य मिलकर निश्चित तौर पर नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में कामयाब होंगे।

    *_हर किसी को मिले बेहतर स्वास्थ्य सेवा_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले, इस दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में एयर एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की गई है। ताकि आपातकालीन परिस्थियों में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों के बेहतर अस्पतालों में भेजा जा सका। उन्होंने कहा कि एयर एंबुलेंस सेवा सिर्फ अमीरों अथवा पैसे वालों के लिए नहीं है , बल्कि समाज के गरीब और बीपीएल भी इसका लाभ ले सकें, सरकार ने इसे सुनिश्चित किया है।

    *_सभी को सामाजिक सुरक्षा देना सर्वोच्च प्राथमिकता_*

    मुख्यमंत्री ने कहा- समाज के हर वर्ग को सामाजिक सुरक्षा मिले, य़ह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चाहे वह सरकारी कर्मी हो या फिर बुजुर्ग अथवा दिव्यांग, परित्यक्ता अथवा एकल महिला। हर किसी को सामाजिक सुरक्षा कवच देने के लिए यूनिवर्सल पेंशन स्कीम और एनपीएस को लागू कर सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन किसी के भी बुढ़ापे की लाठी होती है। यह उन्हें आर्थिक रुप से मजबूत करता है और सरकार उन्हें इसका लाभ देने के लिए सदैव से प्रयासरत रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची हनुमान मंदिर में अस्थायी रूप से टीना का शेड और गेट लगाने की मांग
    Next Article मन की बात के 100वें संस्करण में कल देशवासियों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.