दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के परिजनों से मुलाकात के लिए जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर डीसी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सीधे दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा स्थित आवास के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। सोनारी एयरपोर्ट से लेकर घोड़ाबांधा तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।


