Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के भवन निर्माण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के भवन निर्माण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के भवन निर्माण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की

     गोड्डा, जामताड़ा और पाकुड़ में नई पुलिस लाइन का शीघ्र होगा उद्घाटन

    मुख्यमंत्री ने स्वीकृत सभी थाना भवनों का निर्माण शीघ्र शुरू करने का दिया निर्देश

    मुख्यमंत्री ने थाना परिसरों में वृक्षारोपण करने का दिया निर्देश

     

    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के भवन निर्माण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर झारखंड कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष -सह- प्रबंध निदेशक श्री प्रशांत सिंह ने बताया कि गोड्डा, जामताड़ा और पाकुड़ में नई पुलिस लाइन का निर्माण हो चुका है, जिसका शीघ्र उद्घाटन किया जाना है । वहीं पुलिस भवन, पुलिस लाइन और थानों से संबंधित 290 भवनों के निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने प्रस्तावित नए पुलिस मुख्यालय से जुड़ी जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी ।

     

     

    सभी लंबित योजनाएं शीघ्र पूरी हों

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जिन भवन निर्माण योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है , उसमें पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्वीकृत सभी थाना भवनों का निर्माण शीघ्र शुरू करने और लंबित भवनों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया । मुख्यमंत्री ने सभी थानों के परिसर में वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण करने को भी कहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : आयुष्मान का पैसा बकाया होने से डायलिसिस सेंटर बंद के कगार पर , मरीजों ने उपायुक्त से लगाई गुहार
    Next Article कई पदाधिकारियों पर चलेगी विभागीय कार्रवाई, राज्य सरकार से मिली स्वीकृति

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.