Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी के छिंदवाड़ा में भीषण हादसा तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराकर दो टुकड़ों में बंटी, तीन की मौत, दो गंभीर
    Breaking News Headlines

    एमपी के छिंदवाड़ा में भीषण हादसा तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराकर दो टुकड़ों में बंटी, तीन की मौत, दो गंभीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ें तेज रफ्तार का कहर शुक्रवार को देखने को मिला, जब तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पुलिया से जा टकराई. इस हादसे में कार के दो टुकड़े हो गए, जिसमें कार में पीछे की सीट पर बैठी तीन महिलाएं की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को पुलिस ने नागपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है, जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना शाम 5.30 बजे की है.सौंसर टीआई राजाराम दुबे ने बताया कि कार सवार रामकोना में एक शादी समारोह से सौंसर लौट रहे थे. इसी दौरान सौंसर के समीप नागपुर मार्ग पर स्थित ड्रीम होटल के सामने कार पुलिया से जा टकराई. इस हादसे में सौंसर निवासी रोशनी पति अनूप जायसवाल, माधुरी पति आनंद जायसवाल, कलमेश्वर निवासी प्रिया पति सचिन जायसवाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार चला रहे सचिन जायसवाल तथा उनके बाजू में बैठी नीलम जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल 108 वाहन से नागपुर रेफर किया गया है.बताया जा रहा है कि हादसा इतना खतरनाक था कि कार पुलिया से टकराने के बाद दो टुकड़ों में बंट गई. कार सवारों को सौंसर पहुंचने की बहुत जल्दबाजी थी, वह जिस शादी समारोह में शामिल होने रामाकोना पहुंचे थे, वहां पर शाम को शादी होनी थी. दिन में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह तैयार होने के लिए सौंसर जा रहे थे. जल्दी पहुंचकर वापस आने की जल्दबाजी में कार सवार तेज रफ्तार में कार चला रहा था. इसी दौरान सौंसर पहुंचने के पहले ड्रीम होटल के सामने अचानक बाइक सवार के आ जाने से कार अनियंत्रित नहीं हो पाई. जिससे कार तेज रफ्तार पुलिया से जा टकराईं. हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई. जिसके बाद सौंसर पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला था. इस घटना के बाद रामाकोना में रात में होने वाली शादी में मातम पसरा गया तथा शादी की खुशियां मातम में बदल गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज का दिनःशनिवार, 12 जून 2021, शुभ मुहूर्त से ज्यादा महत्वपूर्ण है शुभ कर्म
    Next Article केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- कोरोना से मृतकों के आश्रितों को चार लाख रुपये मुआवजा देने पर विचार

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.