Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा
    खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति समस्तीपुर

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा।टूटे सड़क पर हादसे का खतरा।
    छौड़ाही।मौसम का मिजाज बदलते ही बुधवार शाम से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।आसमान में उमड़ते काले बादलों के साथ चली तेज हवाओं के बाद रुक-रुककर हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया,लेकिन बारिश ने क्षेत्र की बदहाल जलनिकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी। दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ सहित कई ग्रामीण सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हो गया है।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ पर भेजा पीरनगर,चौफेर छौड़ाही बाजार में पुरानी यूको बैंक,पुरानी पंचायत भवनऔर बखड्डा चौक से पुरब सहित कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।सड़क पर पानी जमा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।खासकर रात के समय सड़क पर बने गड्ढे पानी में दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से सड़क के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हैं।बारिश का पानी जमा होने के बाद सड़क के टूटे हिस्से और गड्ढे और अधिक खतरनाक हो गए हैं। दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत के साथ जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।मुख्य सड़क के अलावा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण मोहल्लों में भी बारिश का पानी जमा होने की सूचना है।निचले इलाकों में पानी जमा रहने से लोगों को घरों से निकलने और आने-जाने में परेशानी हो रही है।कई जगहों पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण बारिश का पानी सड़क और गलियों में ही जमा है।इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।बारिश से जहां सड़कों पर परेशानी बढ़ी है,वहीं किसानों के चेहरे पर राहत है। खेतों में लगी धान की फसल के लिए बारिश को लाभकारी बताया जा रहा है।पर्याप्त नमी मिलने से धान की फसल को फायदा होने की उम्मीद है।गन्ने की फसल के लिए भी यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है।खेतों में नमी आने से सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होने की उम्मीद है,हालांकि किसानों का कहना है कि सितंबर के अंतिम दिनों में यदि लगातार बारिश जारी रही तो खेतों के निचले हिस्सों में पानी जमा होने से आगे की खेती प्रभावित हो सकती है।अक्टूबर में होने वाली अगात खेती की तैयारी में जलजमाव परेशानी पैदा कर सकता है। किसानों ने बताया कि फिलहाल बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है,लेकिन लगातार बारिश होने पर खेतों से पानी निकालना जरूरी होगा।वहीं अगर हवा चलते यह गया तो केला और खेतों में खड़े गन्ना फसल के साथ सब्जी उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।सीपीएम नेता राम बहादुर महतो सुमन,सीपीआई नेता विधानंद राय,मुखिया पंकज दास,समाजिक कार्यकर्ता रामनरेश यादव,राजीव रंजन राय से जलजमाव वाले स्थानों को चिह्नित कर पानी निकासी की व्यवस्था कराने और दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के क्षतिग्रस्त हिस्सों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
    (फोटो:दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ पर बारिश के बाद छौड़ाही बाजार में जमा पानी)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article*बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय को कैबिनेट से मंजूरी पर अभाविप ने खेली होली, बांटी मिठाई*
    Next Article ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    Related Posts

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    September 24, 2026

    *बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय को कैबिनेट से मंजूरी पर अभाविप ने खेली होली, बांटी मिठाई*

    September 24, 2026

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    *बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय को कैबिनेट से मंजूरी पर अभाविप ने खेली होली, बांटी मिठाई*

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.