Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन
    Breaking News Headlines

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर. देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का निधन हो गया है. 26-27 अप्रैल की मध्य रात्री में उन्होंने अंतिम सांस ली. कोरोना संक्रमण होने के बाद उन्हें इलाज के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह 70 वर्ष की थीं.

    पूर्व सांसद और कांग्रेस नेत्री करुणा शुक्ला के निधन पर सीएम भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत राज्य और देश के अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के कारण ऐन वक्त पर उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था. तब से वह कांग्रेस में ही थीं.

    सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरी करुणा चाची यानी करुणा शुक्ला जी नहीं रहीं. निष्ठुर कोरोना ने उन्हें भी लील लिया. राजनीति से इतर उनसे बहुत आत्मीय पारिवारिक रिश्ते रहे और उनका सतत आशीर्वाद मुझे मिलता रहा. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको उनका विछोह सहने की शक्ति.

    गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने करुणा शुक्ला को पूर्व सीएम रमन सिंह के खिलाफ राजनांदगांव से चुनावी मैदान में उतारा था. इस चुनाव में भले ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पूर्व सीएम को उन्होंने कड़ा मुकाबला दिया. भाजपा से करीब तीस साल तक जुड़े रहने के बाद वे 2014 में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन वह हार गई. भाजपा नेता के तौर पर उन्होंने 2004 में जांजगीर से लोकसभा चुनाव जीता, लेकिन 2009 में वह कोरबा से हार गईं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाईकोर्ट की फटकार के बाद जागा चुनाव आयोग: चुनाव जीतने के बाद जश्न मनाने पर लगाई रोक
    Next Article देश में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, फिर सामने आये सवा तीन लाख नये मामले

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.