Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा में सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार, छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines ओड़िशा

    ओडिशा में सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार, छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. ओडिशा में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के निवासी हैं. छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे नुआपाड़ा जिले के जोंक थाना अंतर्गत सुनसुनिया में यह हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर पेड़ से टकराई. इस हादसे में एक बालक व एक महिला समेत कुल 6 लोगों की मौत हुई है. सभी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम रसोड़ा के निवासी है. सभी एक शादी समारोह में शामिल होने सिंधीकेला ओडिशा जा रहे थे. सुनसुनिया स्थित महामाया कॉलेज के पास नुआपड़ा-बरगढ़ बीजू एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे ही थे कि ड्राइवर सुकनाथ का नियंत्रण कार से हट गया. तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 06 जीएफ 2753 सड़क से 10 फीट नीचे उतरकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में प्रदीप मल्लिक (50 वर्ष), बसंती मल्लिक (45 वर्ष), जगदीश साहू (45 वर्ष), मानस साहू (12), शत्रुघन प्रधान (65 वर्ष) व सुकनाथ भोई (50) की मौके पर मौत हो गई.

    हादसे की खबर से गांव में मातम, आज अंतिम संस्कार

    घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है. हादसे की सूचना पर जोंक व नुआपड़ा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. शाम होने की वजह से पीएम नहीं हो पाया था. इधर महामसुंद जिले के ब्लॉक मुख्यालय बसना के ग्राम रसोड़ा निवासी 6 लोगों की मौत की खबर से पूरा गांव शोक में डूब गया. महाशिवरात्रि पर आयोजित सभी कार्यक्रम सामान्य पूजन कर रद्द कर दिए गए. मृतकों का शव नुआपड़ा (ओडिशा) से छत्तीसगढ़ आने के बाद बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article10 साल के बच्चे में मुंह में 50 दांत, डॉक्टर भी रह गए हैरान
    Next Article मौसम विभाग की भविष्यवाणी: दिल्ली में इस साल जबर्दस्त गर्मी होने की संभावना

    Related Posts

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    July 24, 2026

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    कॉजपा के प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर संक्रामक वायरल बुखार फैलने की आशंका

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा: कॉजपा ने केंद्रीय मंत्रियों से कहा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.