Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मौसम विभाग की भविष्यवाणी: दिल्ली में इस साल जबर्दस्त गर्मी होने की संभावना
    Breaking News Headlines

    मौसम विभाग की भविष्यवाणी: दिल्ली में इस साल जबर्दस्त गर्मी होने की संभावना

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. इस साल मार्च में भले ही सुबह-सुबह ठंड का अहसास हो रहा हो लेकिन दिल्ली में इस बार गर्मी बड़ा चैलेंज देने वाली है. मौसम विभाग का कहना है कि इस साल मार्च से मई के दौरान दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तर-पूर्व भारत में सामान्य से अधिक गर्म होने की संभावना है.

    आईएमडी के महानिदेशक एम. महापात्र ने बताया कि इस बार दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. महापात्र ने कहा कि अल नीनो के दौरान हीट वेव अधिक तेज होती हैं. मौसम विभाग ने कहा कि प्रशांत और हिंद महासागर में समुद्र की सतह के तापमान की स्थिति में परिवर्तन भारतीय जलवायु को प्रभावित करने के लिए जाना जाता है. उन्होंने कहा कि मौसम विभाग समुद्र की सतह में होने वाले बदलाव की निगरानी कर रहा है.
    हालांकि, मौसम विभाग ने संकेत दिया कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत (गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश) जैसे ‘सामान्य तापमान से अधिक’ क्षेत्रों में हीट वेव की फ्रीक्वेंसी मार्च में कम होगी. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के प्रमुख हिस्सों, गुजरात और मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान अधिक रहेगा. मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर ‘हीट वेव’ घोषित की जाती है.

    पश्चिम और मध्य भारत में भी पड़ेगी गर्मी

    पश्चिम और मध्य भारत के आसपास के क्षेत्रों, उत्तर पश्चिम भारत और उत्तर पूर्व भारत के उत्तरी भागों के कई क्षेत्रों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान होने की संभावना है. हालांकि, दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत और उत्तरी मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे की संभावना है.

    पिछले साल मार्च में टूटा था 121 साल की गर्मी का रिकॉर्ड

    पिछले साल मार्च महीने की गर्मी ने लोगों को मई-जून का अहसास करा दिया था. अधिकतम तापमान के लिहाज से मार्च 121 साल में सबसे गर्म महीना रहा था. आईएमडी के अनुसार पिछले साल मार्च के दौरान पूरे देश में मासिक औसत अधिकतम, न्यूनतम और औसत तापमान क्रमश: 32.65 डिग्री सेल्सियस, 19.95 डिग्री सेल्सियस और 26.30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इससे पहले 2004 में मार्च में तापमान 33.09 डिग्री सेल्सियस रहा था. जबकि 2010 में 32.22 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं 2021 में देश के कई हिस्सों में मार्च में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओडिशा में सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार, छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की मौत
    Next Article खारकीव में घुसी रूसी सेना, मिसाइल हमलों से मचाई भारी तबाही

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.