Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 10 साल के बच्चे में मुंह में 50 दांत, डॉक्टर भी रह गए हैरान
    Breaking News Headlines

    10 साल के बच्चे में मुंह में 50 दांत, डॉक्टर भी रह गए हैरान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अनोखा मामला सामने आया है. डॉक्टरों ने 10 साल के बच्चे में मुंह में 50 दांत होने का दावा किया है. उनका कहना है कि बच्चे के मुंह में सामान्य से 30 दांत ज्यादा थे. इस वजह से उसका मुंह सूज गया था. दो घंटे की सर्जरी के बाद बच्चे के मुंह से एक्ट्रा दांतों को डॉक्टरों ने निकाला. बच्चे का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा 10 हजार में एक केस होता है. अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है. दरअसल, बच्चा नयापुरा का रहने वाला है. करीब 4 साल पहले उसका मुंह फूला और सूजा हुआ दिखने लगा था. परिवार ने कुछ डेंटिस्ट को भी दिखाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

    फिर परिवार बच्चे को इंदौर लेकर आया. वहां डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया और बताया कि आमतौर पर मुंह में 20 दांव होते हैं. लेकिन बच्चे के मुंह में 30 दांत ज्यादा हैं. दांत विकसित हो गए थे और इस वजह से मसूड़े दब रहे थे. मसूड़े फूलने से बच्चे का मुंह सूजा हुआ था. डॉक्टरों ने परिजनों को बताय कि जबड़े के ऊपर से एक नस गुजरी है. ऑपरेशन में इसका बहुत ध्यान रखना होगा. अगर नस कट गई तो मुंह के आसपास के हिस्सा सुन्न हो सकता है. फिर डॉक्टरों ने बच्चे को बड़े डेंटल अस्पताल में दिखाने की सलाह दी.
    दो घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने निकाले 30 दांत
    डॉक्टरों की सलाह पर परिजन बच्चे को लेकर मॉर्डन डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर आए. यहां फिर उसका एक्स-रे किया गया और कुछ टेस्ट हुए. इसमें डॉक्टरों ने देखा कि आमतौर पर ऊपर और नीचे 10-10 दांतों का सेट होता है, लेकिन बच्चे के 30 दांत थे. डॉक्टरों का कहना है कि इस कंडिशन को मेडिकल भाषा में ओडोन्टोमा कहा जाता है. यह दांत मसूड़े और कुच हड्डियों तक दबे होते हैं. फिर डॉक्टरों की टीम ने बच्चे के ऑपरेशन की तैयारी शुरू की. दो घंटे की सर्जरी के बाद बच्चे के मुंह से 30 दांत निकाले गए. डॉक्टरों का कहना है कि दांतों का आकार 1 मिमी से लेकर 10 मिमी तक था. 6 दांत ऊपरी जबड़े में काफी अंदर तक धंसे हुए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleताजमहल पर जारी ऊर्स के दौरान युवक ने लगाया ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा, भीड़ ने कर दी पिटाई
    Next Article ओडिशा में सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार, छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की मौत

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.