Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुल्हन की विदाई करा लौट रहे बारातियों की गाड़ी पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 7 गंभीर, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा
    Breaking News Headlines

    दुल्हन की विदाई करा लौट रहे बारातियों की गाड़ी पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 7 गंभीर, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोमवार तड़के बारातियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 7 की हालत गंभीर है. पुलिस ने सभी घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. सभी लोग शादी के बाद दुल्हन की विदाई करा लौट रहे थे. वर-वधु दोनों दूसरे वाहन में सवार थे. ड्राइवर को झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है. हादसा पखनार पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ है.

    जानकारी के मुताबिक, देउरगांव में शादी थी. वहां रात करीब 2 बजे कार्यक्रम खत्म हुआ तो दुल्हन की विदाई करा सभी बाराती चंद्रगिरी लौट रहे थे. एक स्कार्पियो वाहन में 10 लोग सवार थे, जबकि दूसरी कार में वर-वधु व अन्य लोग बैठे थे. अभी वे तड़के करीब 4 बजे कोयपाल मोड़ के पास पहुंचे थे कि स्कार्पियो के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई. हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए.

    दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ा

    हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और रेक्स्यू ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान लोग स्कार्पियो के अंदर फंसे हुए थे. किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया. इस दौरान दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि एक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई. मृतकों में विनोद कश्यप (26) और शंकर कश्यप (23) शामिल हैं. तीसरे की जानकारी नहीं मिल पाई है. वहीं घायलों में संतुराम, घनश्याम, रितेश, लूदरु, सुखमन और लोकेश शामिल हैं.

    गांव में मातम छाया, वाहन में क्षमता से ज्यादा लोग थे

    पुलिस ने बताया कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी. जिसके कारण ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख सका. उसको झपकी आने की भी आशंका है. तेज रफ्तार वाहन सीधे पेड़ से जा टकराया. वहीं इस हादसे के बाइ गांव में मातम छाया हुआ है. बताया जा रहा है कि वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का ओवरलोड भी एक कारण था. अधिक संख्या में लोग स्कार्पियो में सवार थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान: बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने दी धमकी, कहा-कांग्रेस नेताओं को पटक-पटककर मारेंगे
    Next Article ग्राहकों को इन 3 बैंकों के बचत खातों पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, नई दरें लागू

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.