छत्रपति शिवाजी जयंती : जमशेदपुर की सड़कों पर गूँजा “जय भवानी जय शिवाजी’, भगवा यात्रा में उमड़े लोग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर की सड़कों पर आज राष्ट्र गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर भगवा ध्वज को हाथों में थाम ‘जय भवानी-जय शिवाजी’ के जयघोष की गूंज सुनाई दी। छत्रपति शिवाजी सेना के द्वारा वाहन रैली सह भगवा यात्रा का आयोजन हुआ. बारीडीह के दुर्गा पूजा मैदान से बारीडीह चौक, सिदगोड़ा होते हुए मोटरसाइकिल रैली ऐग्रिको मैदान पहुंचकर सभा में तब्दील हुई. भगवा यात्रा में 1000 से अधिक मोटरसाइकिल सवार नवयुवक शामिल थें. वाहन रैली सह भगवा यात्रा में शामिल युवाओं में भी भरपूर जोश नजर आया. युवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज की वेशभूषा में भी देखा गया. ऐग्रिको मैदान में सभा से पूर्व उपस्थित लोगों ने महाराज छत्रपति शिवाजी के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम में हिंदुत्व को संबल प्रदान करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया गया. मुख्य रूप से समाजसेवी धीरज चौधरी,सन्नी सिंह, रीता शर्मा, आभा वर्मा,बलबीर मंडल, कुमार अभिषेक,शुभम लाला,दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में छत्रपति शिवाजी सेना के सदस्य करण वर्मा, अभिषेक मुखी, सिद्धार्थ,अनिल मुखी,बंटी जैसवाल,विकास सामंत,संजय जैसवाल, अंकितसिंह,राहुल,दीपेश,बीपिन,आयुष,बिट्टू, चिरंजीवी,गोपी,हेमंत एवं विभिन्न हिंदुवादी संगठनों से जुड़े युवा शामिल रहें.
समाज को एक करने का प्रयास
छत्रपति शिवाजी सेना के अध्यक्ष मनीष प्रसाद ने बताया कि शिवाजी महाराज के बलिदान और शौर्य का परिचय आने वाली पीढ़ी को कराने का यह प्रयास मात्र है. इस भव्य भगवा यात्रा का मकसद हिंदू समाज को एकत्रित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है.

