Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘छंदमाल्य कवि मण्डपम् जमशेदपुर, झारखन्ड एवं सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन,तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में छंदमाल्य -4 का भव्य आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड साहित्य

    ‘छंदमाल्य कवि मण्डपम् जमशेदपुर, झारखन्ड एवं सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन,तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में छंदमाल्य -4 का भव्य आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘छंदमाल्य कवि मण्डपम् जमशेदपुर, झारखन्ड एवं सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन,तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में छंदमाल्य -4 का भव्य आयोजन

    छंदबद्ध रचनाओं की गीतमय प्रस्तुतियों के साथ छंदमाल्य भाग-4 का आयोजन बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में छंदमाल्य कवि मण्डपम् एवं सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में, जमशेदपुर झारखण्ड द्वारा किया गया ।

     

     

    इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छंदाचार्य डॉ रागिणी भूषण ने किया । मुख्य अतिथि के रूप में रामनन्दन प्रसाद (तुलसी भवन उपाध्यक्ष) विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसेनजीत तिवारी (तुलसी भवन के मानद सचिव), तथा श्रीमती मंजू ठाकुर जी उपस्थित रहीं । कार्यक्रम के चिंतक परिकल्पना प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’ के चिंतन से किया गया । इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ रजनी रंजन एवं रीना सिन्हा ‘सलोनी’ द्वय के द्वारा किया है ।

    कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं डॉ रागिनी भूषण जी के द्वारा दीप स्तुति के साथ किया गया । सरस्वती वंदना डॉ रजनी रंजन द्वारा रचित छंदोंबद्ध वंदना उन्हीं के स्वर में प्रस्तुत किया गया । यह अद्भुत कार्यक्रम कुछ इस तरह से नियोजित किया गया है जिसमें किसी भी वाक्य को गद्य में उच्चारित नहीं किया गया है, अतिथियों का स्वागत ,मंच पर आमंत्रण, आभार, संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन तक केवल छंदों में ही किया गया है । यहां तक की समीक्षात्मक टिप्पणियां भी छंदों में ही की गई ।

     

     

     

    छंदमाल्य कवि मंडपम् छंदमाल्य श्रृंखला की चौथी खूबसूरत प्रस्तुति हुई । कार्यक्रम की सूत्रधार , चिंतक एवं परिकल्पक प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’, ने प्रतिभागी के रुप में मनीषा सहाय ‘सुमन, डॉ रजनी रंजन एवं रीना सिन्हा ‘सलोनी’ जी, ‘, आरती श्रीवास्तव ‘विपुला’, किरण कुमारी ‘वर्तनी’, रीना गुप्ता ‘श्रुति’,शिप्रा सैनी ‘मौर्य’, लक्ष्मी सिंह ‘रुबी’एवं पद्मा प्रसाद ‘विंदेश्वरी’ जी हैं। जिनके द्वारा दोहा, चौपाई, घनाक्षरी एवं ताटक छंद में रचनाएं प्रस्तुत की गई ।
    संचालन अलग-अलग सत्र में अलग-अलग व्यक्तियों के द्वारा किया गया जिसमें आरंभ में वीणा पांडेय ‘भारती’ , किरण कुमारी ‘वर्तनी’ जी हैं ।

    दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के बाद प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’ जी के उद्बोधन से कार्यक्रम का आरंभ किया गया । उसके बाद छंदमाल्य ४ की पुस्तक “छंदमाल्य” व “दोहे मन को मोहे‌” का लोकार्पण किया गया । इस पुस्तक में सभी दस प्रतिभागियों द्वारा लिखित मनहरण घनाक्षरी छंद , चौपाई छंद तथा ताटंक छंद में गीत संकलित हैं । “दोहे मन को मोहे” में छंदाचार्यों व प्रतिभागियों द्वारा रचित दोहे हैं । सभी साहित्यकारों ने सौ-सौ दोहे रचें हैं ।

     

     

     

    इसके बाद सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति हुई जिसमें अपने परिचय तथा रचनाओं को वे बारी-बारी से मनहरण घनाक्षरी छंद , चौपाई छंद एवं ताटंक छंद के माध्यम से प्रस्तुति दी और हर प्रस्तुति के बाद कार्यक्रम के अध्यक्षा डॉ रागिणी भीषण द्वारा बारी-बारी सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की समीक्षा भी की गई । प्रस्तुति के साथ ही उन्हें छंदोंबद्ध आमंत्रण, सम्मान एवं आभार सहित अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । स्मृति चिन्ह में छंद में ही सम्मान का दोहा लिखकर दिया गया ।

    विशिष्ट अतिथि डॉ प्रसेनजीत तिवारी एवं मंजू ठाकुर ने अपना वक्तव्य दिया, दोहे मन को मोहे की समीक्षात्मक बातें दोहे में दीपक वर्मा ‘दीप’ जी ने अपनी बात रखी। सत्र का संचालन रीना सिन्हा ‘सलोनी’ जी एवं डाॅ. रजनी रंजन जी के द्वारा किया गया ।
    कार्यक्रम के खुले मंच में बसंत जमशेदपुरी, उदय हयात, निवेदिता श्रीवास्तव ‘गार्गी’, उषा झा, सविता सिंह ‘मीरा’, नीलम पेड़ीवाल, वीणा पाण्डेय ‘भारती’, आदि साहित्यकारों ने भी रचना सुनाईं ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिष्टुपुर तुलसी भवन में तुलसी जयंती पर आयोजित हनुमान चालीसा प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित
    Next Article आनंद मार्ग पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से गदरा के 4 मोतियाबिंद रोगियो ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया एवं 50 फलदार पौधे का वितरण

    Related Posts

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.