Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चेन्नई में भारी बारिश से बिगड़े हालात, महाराष्ट्र में येलो अलर्ट, इन राज्यों में अगले 4 दिनों तक सतर्क रहने की सलाह
    Breaking News Headlines

    चेन्नई में भारी बारिश से बिगड़े हालात, महाराष्ट्र में येलो अलर्ट, इन राज्यों में अगले 4 दिनों तक सतर्क रहने की सलाह

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में सर्दी बढऩे लगी है और देश के कई अन्य क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ रही है. वहीं चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में रात भर भारी बारिश होने से हालत बिगड़ गई है. आज चेन्नई में बाढ़ की चेतावनी दी गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा महाराष्ट्र के दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार राज्य की राजधानी मुंबई सहित अन्य उपनगरों में हल्की बारिश होने के आसार हैं. चेन्नई और कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों के कई उपनगरों में शनिवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हुई और रात भर बारिश होती रही, जिससे कई इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी हुई.

    आईएमडी दिल्ली के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि चेन्नई शहर में आज चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई है. पूर्वोत्तर मानसून के कारण 9-11 नवंबर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है.
    आईएमडी के मुताबिक बेमौसम बारिश पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण हुई थी. अरब सागर के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के अलावा, सुमात्रा तट से दूर दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इस कारण तटों से जुड़े राज्यों में बारिश की संभावना है.महाराष्ट्र के दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी अरब सागर के ऊपर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तेज मौसम की संभावना है, इस कारण महाराष्ट्र के तटों बाहरी क्षत्रों में सात नवंबर से 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. आईएमडी ने मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है.

    इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

    आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, 11 से 12 नवंबर के बीच उत्तरी तटीय तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत अधिक और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में 11 से 12 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. भारी बारिश की संभावना को देखते हुए, मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 9 नवंबर से 10 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की ओर न जाएं. साथ ही मुछआरों को 10 नवंबर से 11 के बीच तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों से दूर रहने और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में इस तरह के किसी भी उद्यम को न करने की सलाह दी गई है. वहीं जो जो मछुआरे पहले से ही समुद्र में हैं, उन्हें 9 नवंबर तक तट पर लौटने को कहा गया है.

    आईएमडी बुलेटिन ने बताया कि अरब सागर पर कम दबाव के कारण तमिलनाडु में भारी वर्षा की संभवाना है. वहीं अगले पांच दिनों के दौरान पुडुचेरी और कराईकल (पुडुचेरी का एक जिला) में बारिश होगी. आईएमडी ने 8 नवंबर को केरल और माहे (पुडुचेरी में) में भारी वर्षा की भी भविष्यवाणी की है. 8 और 9 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम (आंध्र प्रदेश में) और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 7 से 9 नवंबर के बीच भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यूज़ीलैंड में लागू हुआ इच्छा-मृत्यु क़ानून, जानें किन देशों में पहले से है प्रावधान
    Next Article पंजाब: 50 साल की महिला ने 30 साल के पुरुष के साथ सहमति संबंध के लिए मांगी सुरक्षा, हाईकोर्ट ने दिया यह आदेश

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.