Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ जवान ने साथियों पर चलाई गोली, एक की मौत, दूसरा घायल
    Breaking News Headlines

    छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ जवान ने साथियों पर चलाई गोली, एक की मौत, दूसरा घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बस्तर. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अर्धसैनिक बल के एक शिविर में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चलाई हैं. घटना में एक जवान की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल हो गया है. जिस जवान ने गोलीबारी की उसने खुद को गोली मार ली. जवान की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह जानकारी सीआरपीएफ ने दी है. वहीं पुलिस ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित इलाज करवा रहे अपराधी ने बाद में कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश करते हुए खुद को गोली मार ली.पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने कहा, सेसरपोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेडवा गांव में सीआरपीएफ की 241वीं बस्तरिया बटालियन के शिविर में सुबह 8 बजे यह घटना घटी. 25 साल के कांस्टेबल गिरीश कुमार, जिन्हें मानसिक समस्याओं के इलाज के लिए शिविर के एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था, ने अपने सहयोगी से राइफल छीन ली और उससे अन्य कर्मियों पर गोली चला दी.उन्होंने कहा, उनमें से 27 साल के कांस्टेबल प्रमोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और 26 साल के एक अन्य कांस्टेबल संतोष वछम घायल हो गए हैं. इसके बाद कुमार ने खुद को गोली मार ली और वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि दोनों घायल जवानों को जगदलपुर के एक अस्पताल में भेज दिया गया और उन्हें आगे के इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया जाएगा. घटना के पीछे के मकसद का पता लगाया जा रहा है. बता दें कि नक्सल विरोधी अभियान के लिए बस्तर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सीआरपीएफ तैनात हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जन महासभा ने टाटा स्टील के खिलाफ मोर्चा
    Next Article सीबीआई की पंजाब-हरियाणा में बड़ी कार्रवाई, एक साथ 50 गोदामों पर छापामारी

    Related Posts

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    July 3, 2026

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    July 3, 2026

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    गिरिडीह बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भीम ज्वेलर्स के भवन का अवैध हिस्सा तोड़ना शुरू

    भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिचायक : देबाशीष घोष

    जमशेदपुर बंद को अभूतपूर्व जन समर्थन देकर जनता ने हेमंत सरकार के लचर क़ानून व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.