Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय जन महासभा ने टाटा स्टील के खिलाफ मोर्चा
    Breaking News Headlines कारोबार झारखंड

    भारतीय जन महासभा ने टाटा स्टील के खिलाफ मोर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 30, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय जन महासभा ने टाटा स्टील के खिलाफ मोर्चा

    भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने जमशेदपुर की जनता के हित में बयान जारी कर कहा है कि विधायक सरयू राय जी ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 160 करोड़ की हकमारी के बहाने ही सही जमशेदपुर में वैधानिक नगर पालिका के मामले को फिर से जीवंत कर दिया है ।

    श्री पोद्दार ने टाटा कंपनी से आग्रह किया है कि वे जमशेदपुर शहर के अंदर नागरिक सुविधाओं को सही तरीके से बहाल करने का काम करें , अन्यथा इस बार जमशेदपुर की जनता नगरपालिका बनवाने के लिए अपना जोर लगा देगी ।

    कहा कि टाटा कंपनी ने बहुत सारी सुविधाओं का उपभोग भर किया है और आमजन के हित में काम नहीं कर रही है ।

    कंपनी ने स्वर्णरेखा नदी की जमीन को दखल कर मेरिन ड्राइव बनाने का काम किया ।

    स्वर्णरेखा नदी के पानी को रोककर पानी के मनमाफिक दोहन करने का काम किया और अब भी कर रही है ।
    पानी पर सभी का अधिकार है फिर किसी एक जगह पानी को रोककर दोहन करना बहुत ही गलत है इस प्रकार उस रोकें गए स्थान से आगे के लोगों को प्रकृति द्वारा प्रदत्त पानी को लेने के उनके अधिकार से वंचित करना भी है ।

    स्वर्ण रेखा नदी में गंदे नालों को छोड़ने का काम किया
    आज तक उन्होंने कभी एसटीपी लगाने का विचार तक नहीं किया ।
    मानगो बस स्टैंड के पास जो नाला नदी में गिरता है उसको देखा जा सकता है कि किस प्रकार से काला तो कभी लाल रंग का पानी नदी में जाकर गिरता है और इससे जो जीव जंतु नदी का पानी पीते हैं उनकी जान का खतरा बना रहता है ।

    कम्पनी ने हमेशा राज्य की सुख सुविधाओं का उपभोग ही किया है ।

    टाटा कंपनी को अभी भी चाहिए कि सड़कों का रखरखाव ठीक से करें जबकि अनेक स्थानों पर सड़कों की बदहाली को देखा जा सकता है ।
    मेरिन ड्राइव इसका जीवंत उदाहरण है ।

    पिछले लगभग 25 से 30 सालों में रिफ्यूजी मार्केट साकची में जो गलियां हैं उनकी रोड की मरम्मत तक नहीं हुई है जबकि वहां के लोग कंपनी के द्वारा दिए गए विभिन्न मदों के बिलों का भुगतान समय पर करते हैं ।

    अनेक स्थानों पर बरसात के दिनों में पानी जमा हो जाता है जैसे कि साकची के हावड़ा ब्रिज के नीचे का स्थान है ।
    प्रत्येक वर्ष हल्की-फुल्की मरम्मत का काम अवश्य किया जाता है लेकिन परमानेंट इलाज नहीं किया जा रहा है ।
    नालियों को बनाने एवं उनका रखरखाव की आवश्यकता है ।

    फागिंग मशीन के द्वारा मच्छरों को मारने की दवा का छिड़काव नहीं किया जाता है , परिणाम स्वरूप मच्छरों के कारण क्षेत्र के लोगों को विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रस्त होना पड़ता है ।

    टाटा कंपनी को चाहिए कि सप्ताह में दो बार शहर के साथ-साथ आस पास के क्षेत्रों में भी फागिंग मशीन से दवा का छिड़काव कराएं जैसे जुगसलाई , मानगो , आदित्यपुर , सुंदर नगर इत्यादि ।

    श्री पोद्दार ने झारखंड सरकार से भी आग्रह किया है कि टाटा कंपनी को इस बारे में अवगत कराने की आवश्यकता है कि बहुत कम राशि लेकर सरकार ने लीज नवीनीकरण करके दिया है
    अब कम्पनी अपने सामाजिक दायित्वों से मुख ना मोड़े ।

    श्री पोद्दार ने स्थानीय विधायक से भी मांग की है कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जिन स्थानों में नाली नहीं है वहां बनवाने का काम करें और सड़कों की मरम्मत करवाएं ।
    बिरसानगर जैसे उपेक्षित क्षेत्र में मच्छर मारने की दवा का छिड़काव फागिग मशीन के द्वारा सप्ताह में दो बार अवश्य करवाने का काम करें ।

    यह जानकारी भारतीय जन महासभा के द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीआरपीएफ जवान ने साथियों पर चलाई गोली, एक की मौत, दूसरा घायल

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.