Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,NH- 33 पर हथियार के बल पर भयादोहन करते हजारीबाग के दो युवकों को किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    चांडिल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,NH- 33 पर हथियार के बल पर भयादोहन करते हजारीबाग के दो युवकों को किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चांडिल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

    NH- 33 पर हथियार के बल पर भयादोहन करते हजारीबाग के दो युवकों को किया गिरफ्तार

    बोले एसपी नहीं पनपने देंगे अपराधिक गिरोह, सूचना दें होगी कार्रवाई

    बुधवार की देर रात चांडिल थाना अंतर्गत एनएच- 33 पर फदलूगोड़ा काली मंदिर के समीप हथियार का भय दिखाकर छेड़खानी कर कर रहे दो युवकों को पुलिस ने धर दबोचा. गिरफ्त में आए युवकों का नाम पुरुषोत्तम पांडे उर्फ रवि पांडे एवं लोकेश पांडे बताया जा रहा है.

    दोनों युवक हजारीबाग के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इनके पास से एक कंट्री मेड ऑटोमेटेड पिस्तौल, एक सुजुकी कंपनी का स्कूटी और दो अलग-अलग कंपनियों का स्मार्टफोन बरामद किया है.

     

     

     

     

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9:20 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई की फदलूगोड़ा काली मंदिर के पास दो युवक पिस्तौल के साथ आसपास के दुकान एवं आते- जाते व्यक्तियों/ महिलाओं को पिस्टल का भय दिखाकर छेड़खानी कर रहे हैं. जिसके बाद उन्होंने एसडीपीओ चांडिल के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. टीम में सम्मिलित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने काली मंदिर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आसपास के उपस्थित लोगों से पूछताछ किया गया. इसी दौरान दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में भागने लगे. जिन्हें खदेड़ कर पकड़ा गया. जिनकी तलाशी लेने पर पुरुषोत्तम पांडे उर्फ रवि पांडे के पास से एक कंट्री मेड लोडेड पिस्तौल और एक एंड्राइड मोबाइल बरामद हुआ, जबकि दूसरे युवक लोकेश पांडे के पास से एक एंड्राइड मोबाइल बरामद किया गया. इस दौरान आसपास के लोग भी जुट गए. उनमें से एक युवती ने बताया कि कुछ देर पहले दोनों पकड़ाए व्यक्तियों द्वारा उनके साथ अभद्र टिप्पणी एवं छेड़खानी किया गया तथा पिस्तौल का भय दिखाकर डराया गया था.

     

     

     

     

    जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी द्वारा दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. जिन्हें पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. एसपी ने बताया कि ऐसे किसी भी अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि पकड़ाए दोनों युवकों का आपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है. हजारीबाग से सरायकेला आने का क्या कारण हो सकता है, इस पर गहराई से जांच किया जा सकता है. उन्होंने आशंका जताई कि किसी आपराधिक गिरोह के लिए दोनों युवक काम करते हैं. फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleManipur: अब बिष्णुपुर में हिंसा, 20 घायल, मैतेई समुदाय ने सुरक्षा बलों पर किया पथराव, सैनिकों ने हवाई फायरिंग, छोड़े अश्रू गैस के गोले
    Next Article लोकसभा में नेहरू की तारीफ को लेकर अमित शाह और अधीर रंजन चौधरी के बीच नोकझोंक

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.