Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Manipur: अब बिष्णुपुर में हिंसा, 20 घायल, मैतेई समुदाय ने सुरक्षा बलों पर किया पथराव, सैनिकों ने हवाई फायरिंग, छोड़े अश्रू गैस के गोले
    Breaking News Headlines अपराध राजनीति

    Manipur: अब बिष्णुपुर में हिंसा, 20 घायल, मैतेई समुदाय ने सुरक्षा बलों पर किया पथराव, सैनिकों ने हवाई फायरिंग, छोड़े अश्रू गैस के गोले

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Manipur: अब बिष्णुपुर में हिंसा, 20 घायल, मैतेई समुदाय ने सुरक्षा बलों पर किया पथराव, सैनिकों ने हवाई फायरिंग, छोड़े अश्रू गैस के गोले
    इम्फाल. मणिपुर के विष्णुपुर में एक बार फिर हिंसा का दौर शुरु हो गया है, यहां पर मैतेई समुदाय की महिलाओं ने बफर जोन को पार करने की कोशिश की, जिन्हे सुरक्षा बलों ने रोका तो पथराव कर दिया. हालात बिगड़ते देख सुरक्षा बलों ने हवाई फायरिंग करते हुए अश्रू गैस के गोले छोड़े, जिससे भगदड़ व अफरातफरी मच गई. जिसमें 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. हिंसक झड़प के बाद इंफाल व पश्चिमी इंफाल में कर्फ्यू में दी गई ढील वापस ले ली गई.

     

     

    बताया जाता है कि मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में 3 अगस्त को सुबह 05.00 बजे से रात 08.00 बजे तक दी गई थी. लेकिन बिष्णुपुर में झड़प के बाद इस छूट को वापस ले लिया गया. मणिपुर हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. कई लोगों के शव इंफाल व चूराचांदपुर के अस्पतालों की मॉर्चुरी में रखे हैं. आज को चूराचांदपुर में कुकी समुदाय के 35 लोगों के शवों को सामूहिक रूप से दफनाया जाना था. लेकिनए गृह मंत्रालय से चर्चा के बाद इस फैसला टाल दिया गया. बीती रात एक अफवाह फैली कि कुछ कुकी लोगों के शव दफनाने के लिए बाहर ले जाए जा सकते हैं. इसके बाद इंफाल में रीजनल आयुर्विज्ञान संस्थान व जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान दो अस्पतालों के पास भीड़ जमा हो गई. हालांकिए पुलिस भीड़ को शांत करने में कामयाब रही. रात 10 बजे तक कोई घटना नहीं हुई.

     

     

     

    इंफाल के इन दोनों अस्पतालों की मॉर्चुरी में ही इंफाल घाटी में जातीय संघर्ष में मारे गए लोगों के कई शव रखे हुए हैं. किसी भी हिंसा को रोकने के लिए यहां असम राइफल्स, रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल व सेना की अतिरिक्त टुकडिय़ां तैनात की गई हैं. गौरतलब है कि 3 मई को मणिपुर में मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में आदिवासी एकजुटता मार्च निकाला गया था. जिसके बाद वहां जातीय संघर्ष भड़क उठा. तब से लेकर अब तक वहां 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा कि न्याय के लिए सर्वे जरुरी
    Next Article चांडिल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,NH- 33 पर हथियार के बल पर भयादोहन करते हजारीबाग के दो युवकों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.