Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंपाई सोरेन अपनी पार्टी बनाकर दिखाएंगे ताकत, समर्थकों से बात कर लिया फैसला
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    चंपाई सोरेन अपनी पार्टी बनाकर दिखाएंगे ताकत, समर्थकों से बात कर लिया फैसला

    News DeskBy News DeskAugust 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंपाई सोरेन अपनी पार्टी बनाकर दिखाएंगे ताकत, समर्थकों से बात कर लिया फैसला
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन अब फ्रंट फुट पर राजनीति के मैदान में उतर गए हैं. दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने हाता क्षेत्र में समर्थकों से मुलाकात के बाद अलग संगठन खड़ा करने की घोषणा कर दी है. उन्होंने ने कहा है कि सात दिन के भीतर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी. कल देर रात से सरायकेला स्थित उनके आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ था. दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि बहुत जल्द पता चल जाएगा कि वे क्या करने वाले हैं

    सुबह बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास पर पहुंचे थे. समर्थकों से बातचीत के बाद चंपाई सोरेन अलग-अलग जगहों पर जाकर समर्थकों से मिल रहे हैं. अलग संगठन खड़ा करने की घोषणा के बाद ऑफ द रिकॉर्ड चंपाई सोरेन ने कहा कि सीएम बनने के बाद जिस तरह से अपमानित किया जा रहा था. उसको बयां नहीं किया जा सकता है. चंपाई सोरेन का गुस्सा सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर था. चंपाई की इस घोषणा से भाजपा में शामिल होने के कयासों पर अब विराम लग गया है. हालांकि उन्होंने अभी तक नहीं बताया है कि उनकी पार्टी का क्या नाम होगा.

    इससे पहले कहा जा रहा था कि बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं के संपर्क में चंपाई सोरेन भी थे. मगर ऐन वक्त पर खेल बिगड़ गया और दिल्ली यात्रा उनकी राजनीतिक नहीं बल्कि निजी हो गई. कहा जा रहा है कि प्रदेश स्तर के कुछ बीजेपी नेताओं ने ही खेल बिगाड़ने का काम किया और चंपाई के बीजेपी में इंट्री से पहले ही इस पर विराम लग गया. नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी कहते हैं कि पार्टी के नीति एवं सिद्धांत को मानकर पार्टी में आने वाले लोगों के लिए खिड़की दरवाजे खुले हुए हैं.

    चंपाई सोरेन अपनी पार्टी बनाकर दिखाएंगे ताकत समर्थकों से बात कर लिया फैसला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में बंद का मिला जुला असर
    Next Article हेमंत सरकार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने निकाला मशाल जुलूस

    Related Posts

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.