Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आप का सनसनीखेज दावा- दिल्ली में चार मंदिरों को ध्वस्त करेगी केंद्र सरकार
    Breaking News Headlines

    आप का सनसनीखेज दावा- दिल्ली में चार मंदिरों को ध्वस्त करेगी केंद्र सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि केंद्र सरकार की दिल्ली में चार मंदिरों को ध्वस्त करने की योजना है. आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रीय राजधानी में ‘बुलडोजर राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में चार मंदिरों को ध्वस्त करने का कदम उठाया है.

    दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप नेता आतिशी ने कहा कि केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने इन चार मंदिरों को ‘ध्वस्त किये जाने का नोटिस’ भेजा है. आतिशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि दिल्ली के लोग ऐसी ‘गुंडागर्दी’ को ‘सहन’ नहीं करेंगे. कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस तरह की कार्रवाई के लिए ”उचित प्रक्रिया” का पालन किए बिना इन चार मंदिरों को ध्वस्त करने के लिए नोटिस जारी किया है.
    आतिशी ने आरोप लगाया, ‘भाजपा पिछले कई दिनों से दिल्ली में बुलडोजर की राजनीति कर रही है. इसके नेता और पार्षद पैसे नहीं देने पर लोगों को उनके मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाने की धमकी दे रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा की गुंडागर्दी, रंगदारी और बुलडोजर की राजनीति अब दिल्ली के मंदिरों के दरवाजे तक पहुंच गई है.’

    आम आदमी पार्टी की नेता ने केंद्रीय मंत्रालय के नोटिस की प्रतियां भी दिखाईं, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया किया कि इन्हें अधिकारियों ने चार में से तीन मंदिरों के प्रवेश द्वार पर चिपकाया था. इनमें सरोजिनी नगर क्षेत्र में प्राचीन शिव मंदिर, एच ब्लॉक में साई मंदिर और जे ब्लॉक में शनि मंदिर शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेप पीड़ित नाबालिग रिपोर्ट लिखाने पहुंची थाने तो थानाध्यक्ष ने भी कर डाला उसके साथ दुष्कर्म
    Next Article केवल आपराधिक मामले छिपाने पर कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त नहीं निकाल सकते- सुप्रीम कोर्ट

    Related Posts

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय हुईं पूर्णिमा साहू, जल्द होगा दुकान आवंटन

    June 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय हुईं पूर्णिमा साहू, जल्द होगा दुकान आवंटन

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    ब्रह्मर्षि विकास मंच का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

    मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.