Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घोड़ाबंधा जलापूर्ति मामला : स्थाई लोक अदालत ने डीसी और जुस्को जीएम धनंजय मिश्रा को जारी किया समन, 25 अप्रैल को उपस्थित होने का आदेश
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    घोड़ाबंधा जलापूर्ति मामला : स्थाई लोक अदालत ने डीसी और जुस्को जीएम धनंजय मिश्रा को जारी किया समन, 25 अप्रैल को उपस्थित होने का आदेश

    News DeskBy News DeskApril 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    घोड़ाबंधा जलापूर्ति मामला : स्थाई लोक अदालत ने डीसी और जुस्को जीएम धनंजय मिश्रा को जारी किया समन, 25 अप्रैल को उपस्थित होने का आदेश

    घोड़ाबंधा जलापूर्ति योजना अंतर्गत 1200 नये उपभोक्ताओं को पेयजल कनेक्शन नहीं देने के मामले में स्थाई लोक अदालत ने प्रतिवादियों को समन जारी किया है। याचिकाकर्ता भाजपा नेता अंकित आनंद की ओर से मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता राजन प्रसाद द्वारा प्रस्तुत दलीलों के आलोक में स्थाई लोक अदालत ने जिला उपायुक्त सहित टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) के सीनियर जीएम धनंजय मिश्रा को समन जारी करते हुए 25 अप्रैल की सुबह 7:30 बजे कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश निर्गत किया है। मालूम हो कि खड़ंगाझार, राधिकानगर, घोड़ाबंधा, कम्फुटा, ज्योतिनगर, दालखम बस्ती, बारीनगर, धुआँ कॉलोनी, धुमा बस्ती, बीएस बस्ती एवं अन्य सटे इलाकों में नये घरों के निर्माण और बस्तियों के विस्तार हुए हैं। ऐसे में जुस्को प्रबंधन द्वारा पिछले तीन वर्षों से अबतक नये कनेक्शन पर अघोषित रोक लगा दी थी। इस मुद्दे पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने कई स्तरों पर पत्राचार किया था। बावजूद इसके जिला प्रशासन या जुस्को प्रबंधन ने समुचित समाधान नहीं ढूंढा। 1200 लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा दिलाने की माँग को लेकर जमशेदपुर न्यायालय परिसर अंतर्गत स्थाई लोक अदालत के समक्ष जनहित याचिका दायर कर शीघ्र न्याय दिलाने की प्रार्थना की गई है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीलंका में रामबुकाना इलाके में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोली
    Next Article मुसाबनी अंश 19 और घाटशिला से जिला परिषद प्रत्यासी ने भरा नामांकन जुटे आजसू पूर्वी सिंहभूम जिला समिति

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.