Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर “इंडिया” गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी:मुख्यमंत्री चंपई सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर “इंडिया” गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी:मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चार दिवसीय सरायकेला प्रवास के अंतिम दिन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मंगलवार को सरायकेला नगर एवं प्रखंड के झामुमो बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद कर उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के जीत के मंत्र दिए. इससे पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया.

    सभी ने एकसुर में आगामी लोकसभा चुनाव में “इंडिया” गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से हर हाल में केंद्र में बीजेपी सरकार को आने से रोकने का निर्देश दिया. उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी के 400 पार को चुनौती देते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी 65 पार का टार्गेट सेट किया था हमने 25 पर समेट लिया. इस बार झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर “इंडिया” गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी.

     

    उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं से जुमलेबाजों की सरकार को रोकने की अपील की. उन्होंने बीजेपी के घोषणा पत्र और मोदी की गारंटी पर तंज कसते हुए कहा कि गारंटी किस चिड़िया का नाम है. किस बात की गारंटी दे रहे हैं उसका जिक्र क्यों नहीं किया. ये भी जुमला है. ऐसे जुमलेबाजों से बचना होगा तभी देश में लोकतंत्र बहाल होगा.

     

     

    उन्होंने झारखंड सरकार के उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि चार साल के कार्यकाल में राज्य की जनता का विकास देखकर केंद्र की बीजेपी सरकार बौखला गयी है. मुख्यमंत्री ने सरायकेला जिला को रोल मॉडल बनाने का भरोसा दिलाया. साथ ही कहा कि राज्य में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति हर हाल में लागू होगी. आज हर खेत में पानी पहुंचाने का काम चल रहा है. गांव- गांव शिक्षा- स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है. अंत में उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव का इतिहास दोहराने का संकल्प दिलाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेल जाने के बाद राजद के पूर्व प्रवक्ता की और बढ़ी मुश्किलें, श्रम मंत्री ने भी लगाया फर्जीवाड़े का आरोप
    Next Article चाईबासा :ट्रिपल मर्डर से फैला सनसनी,पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से काटकर कर दिया हत्या

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.