Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त द्वारा पत्राचार कर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता अनुदान योजना अंतर्गत प्रखंड स्तर पर शिविर लगाकर आवेदन प्राप्त करने का दिया दिशा निर्देश
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त द्वारा पत्राचार कर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता अनुदान योजना अंतर्गत प्रखंड स्तर पर शिविर लगाकर आवेदन प्राप्त करने का दिया दिशा निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) द्वारा पत्राचार कर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता अनुदान योजना अंतर्गत प्रखंड स्तर पर शिविर लगाकर आवेदन प्राप्त करने का दिया दिशा निर्देश

    जिला अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता अनुदान योजना अंतर्गत चिकित्सा अनुदान प्राप्त करने हेतु प्राप्त आवेदन अपर्याप्त, प्रचार प्रसार के साथ कैंप लगाकर इस योजना से योग्य लाभार्थियों को लाभान्वित करने का मिला निर्देश।

    आज दिनांक 10.02.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं सभी प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता अनुदान योजना को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखण्ड, राँची के द्वारा जामताड़ा जिले को उपलब्ध कराई गई राशि के अनुरूप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता अनुदान योजना अंतर्गत चिकित्सा अनुदान स्वीकृत करने के लिए पर्याप्त आवेदन अप्राप्त है।

    *इसी क्रम में उन्होंने निदेशित किया कि आगामी दिनांक 15.02.2022 एवं 20.02.2022 को प्रखण्ड में समुचित प्रचार-प्रसार कराते हुए योग्य लाभुकों का आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे एवं संलगन प्रपत्र में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जामताड़ा जिला आवेदन पत्रों को संग्रहित करेंगे एवं आवेदन पत्रों को दिनांक-24.02.2022 तक आई.टी.डी.ए. कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।*

    वहीं सभी अंचल अधिकारी, जामताड़ा जिला को निदेशित किया गया है कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता अनुदान योजना अंतर्गत सभी लाभुकों का जाति प्रमाण पत्र व्यक्तिगत अभिरूचि लेते हुए ससमय निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे तथा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश मिला कि आवेदक के बीमारी का नाम एवं विभागीय संकल्प के अनुरूप अनुदान की राशि विहित प्रपत्र में अंकित करेंगे।

    वहीं सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने अंचल अंतर्गत अंचल अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कराते हुए आई.टी.डी.ए. कार्यालय, जामताड़ा को आवेदन पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

    वहीं इस संदर्भ में सिविल सर्जन को आवेदन को अनुशंसा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंघिया तीन पंचायत की राजनीतिक हस्ती एवं मुखिया रेखा देवी के निधन पर सिंघिया में शौक सह श्रधान्जली सभा का आयोजन
    Next Article जलसहियाओं को जल जाँच का प्रशिक्षण दिया गया

    Related Posts

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    July 22, 2026

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    July 22, 2026

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.