Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक अरब में खरीदी वर्चुअल जमीन! अब तक की सबसे महंगी सेल डील
    Breaking News Business Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    एक अरब में खरीदी वर्चुअल जमीन! अब तक की सबसे महंगी सेल डील

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन. क्रिप्टो निवेशक Tokens.com और Decentraland ने कहा कि ऑनलाइन दुनिया में वर्चुअल रियल एस्टेट का एक हिस्सा, Decentraland रिकॉर्ड 2.4 मिलियन डॉलर (1अरब 78 करोड़ 67 लाख 38 हजार 70 रुपये) की क्रिप्टोकरेंसी में बिका. Decentraland एक ऑनलाइन इनवायरमेंट है – जिसे ‘मेटावर्स’ भी कहा जाता है. यहां यूजर जमीन खरीद सकते हैं, इमारतों का दौरा कर सकते हैं, घूम सकते हैं और अवतार के रूप में लोगों से मिल सकते हैं. इस साल इस तरह के एन्वाइरन्मन्ट की लोकप्रियता बढ़ी है. महामारी के चलते लोगों ने अपना समय ऑनलाइन अधिक बिताया है. लोगों की दिलचस्पी पिछले महीने उस वक्त भी बढ़ी जब फेसबुक ने मेटावर्स के लिए वर्चुअल रियलिटी प्रॉडक्ट्स को डेवलप करने का लक्ष्य लेकर अपना नाम बदलकर मेटावर्स कर लिया.

    Decentraland एक खास तरह का मेटावर्स है जो ब्लॉकचेन का इस्तेमाल करता है. Decentraland में जमीन और अन्य वस्तुओं को टोकन के रूप में बेचा जाता है. यह एक किस्म की क्रिप्टो संपत्ति है. क्रिप्टोकरंसी के शौकीन डिसेंट्रालैंड की क्रिप्टोकरेंसी, MANA का उपयोग करके वहां जमीन खरीदते हैं.

    कहां है यह जमीन?

    यह जमीन Decentraland के नक्शे के मुताबिक ‘फैशन स्ट्रीट’ इलाके में है और Tokens.com ने कहा कि इसका उपयोग डिजिटल फैशन कार्यक्रमों की मेजबानी करने और अवतारों के लिए वर्चुअल कपड़े बेचने के लिए किया जाएगा. यह 116 छोटे पार्सल से बना है. हर पार्सल 52.5 वर्ग फुट का है जिससे जमीन का आकार 6,090 वर्चुअल वर्ग फुट है. Tokens.com के सीईओ एंड्रयू किगुएल ने कहा कि संपत्ति मेटावर्स ग्रुप के पास पहले से मौजूद रियल एस्टेट की सहायक संपत्ति होगी. जून में, Decentraland में वर्चुअल जमीन का एक टुकड़ा 1,295,000 MANA में बेचा गया थी. इसकी कीमत उस समय 9 लाख 13 हजार 228 डॉलर थी. खरीदारों ने डिजिटल कपड़े बेचने के लिए एक वर्चुअल शॉपिंग सेंटर बनाया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा में 11वीं और 12वीं के छात्रों को फ्री में दिए जाएंगे टैबलेट: सीएम खट्टर
    Next Article आंदोलन की बरसी पर दिल्ली में जुटेंगे एक लाख किसान, 10 एकड़ जमीन हो रही तैयार

    Related Posts

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    April 26, 2026

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.