Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोज नए रिकॉर्ड बना रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, आज फिर बढ़े रेट
    Breaking News Business Headlines

    रोज नए रिकॉर्ड बना रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, आज फिर बढ़े रेट

    News DeskBy News DeskNovember 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है. राजधानी नई दिल्ली में आज एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है. दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. अब राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के रेट 109.69 रुपये प्रति लीटर हैं जबकि डीजल के रेट 98.42 रुपये प्रति लीटर हैं. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत 115.60 और 106.62 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है.बीते सितंबर महीने की 28 तारीख को पेट्रोल जहां 20 पैसे महंगा हुआ था वहीं डीजल भी 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था. दरअसल, सितंबर के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई, वह आज भी जारी है. हां, बीच में कुछ दिनों के लिए भी इसे जरूर विराम मिला. पेट्रोल की कीमतों में देखें तो बीते 27 दिनों में ही यह 8.50 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है.पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ है. कारोबारी लिहाज से देखें तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता है. लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है. बीते 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई वह आज भी नहीं रूकी. हालांकि, बीच में कुछ दिनों इसमें विराम भी रहा. इस दौरान पेट्रोल के मुकाबले डीजल ज्यादा महंगा हुआ है. बीते 30 दिनों में ही यह 9.80 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलॉ कॉलेज में सेमिनार का किया गया आयोजन
    Next Article दिल्ली में आज से खुले नर्सरी से 8वीं क्लास तक के स्कूल, मल्टीप्लेक्स भी पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे

    Related Posts

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    September 12, 2026

    नशे के सौदागरों पर शिकंजा: विरार में 17 हजार के ‘गांजा’ के साथ 18 साल का मुन्ना भाई गिरफ्तार!

    September 11, 2026

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    पुलिस पर पथराव मामले में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    आदिवासी शमशान भूमि पर कचड़े की अंबार होने से झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    नशे के सौदागरों पर शिकंजा: विरार में 17 हजार के ‘गांजा’ के साथ 18 साल का मुन्ना भाई गिरफ्तार!

    हृदय में बस गई दतिया की वह सुबह: एक अविस्मरणीय यात्रा वृत्तांत

    पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल, जमशेदपुर में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

    भादो अमावस्या पर राणी सती दादीजी का मंगल पाठ, भक्ति में डूबा गोलमुरी शिव मंदिर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.