भारत संचार निगम लिमिटेड के द्वारा देश भर के साथ साथ जमशेदपुर में भी 22 वा स्थापना दिवस मनाया गया , जहां मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सर्किल के सी.जी.एम.टी मौजूद रहे ।
[su_youtube url=”https://youtu.be/zPoVMC4bW8o”]
बी.एस. एन. एल ने सोमवार को अपने 21 वर्ष पूरे कर लिए और 22 वे वर्ष में प्रवेश किया, जहां देश भर में इस उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जमशेदपुर स्थित एक होटल में भी इसका आयोजन किया गया, यहां जिले भर के तमान कर्मचारी शामिल हुए जहां बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया गया , बातचीत के क्रम में बी.एस. एन. एल के सी.जी.एम.टी झारखंड सर्किल श्री के.के.सिंह ने बताया कि पूर्व के मुकाबले भारत संचार बेहतर कार्य कर रहे हैं , खासकर ग्रामीण इलाकों में भी फाइबर केबल बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है ताकि प्रत्येक ग्रामीणों तक भारत संचार के बेहतरीन सेवाओं को पहुँचाया जा सके ।

