Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कल्याण केंद्र में पुस्तक मेला “शब्द पर्व” का आयोजन
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    कल्याण केंद्र में पुस्तक मेला “शब्द पर्व” का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कल्याण केंद्र में पुस्तक मेला “शब्द पर्व” का आयोजन

    बेगूसराय :भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुसार, बरौनी रिफ़ाइनरी कार्यालय के कामकाज में हिन्दी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), बरौनी के अधक्षीय कार्यालय होने के नाते नराकस, बरौनी के सदस्य कार्यालयों में भी हिन्दी के प्रगामी प्रयोग को सुनिश्चित करने, कार्यान्वयन को सुगम बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने, नगर स्थित सरकारी कार्यालयों में वार्षिक कार्यक्रम के सुचारु कार्यान्वयन और राजभाषा कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उत्तरदायी है। राजभाषा कार्यान्वयन को बढ़ावा देने में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ-साथ पुस्तकों का भी अहम योगदान रहता है।

     

     

     

    इस आलोक में बरौनी रिफ़ाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केंद्र में 07 अप्रैल से 16 अप्रैल 2023 के दौरान पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस पुस्तक मेला से बरौनी रिफ़ाइनरी टाउनशिप के निवासी, नराकस, बरौनी के सदस्य कार्यालय और बेगूसराय निवासी भी लाभान्वित होंगे। इस पुस्तक मेले में कई प्रसिद्ध प्रकाशनों ने भाग लिया है जिसमें, राज कमल प्रकाशन, सस्ता साहित्य, सेतु प्रकाशन, साहित्य दर्पण इत्यादि शामिल हैं। मेले में कई दुर्लभ हिन्दी साहित्य की पुस्तकें उपलब्ध हैं जो बच्चे ही नहीं बल्कि व्यस्को को भी आकर्षक लगेंगे। यह पुस्तक मेला सभी के लिए सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा।

     

     

    07 अप्रैल को आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख, बरौनी रिफाइनरी ने इस दस दिवसीय पुस्तक मेला “शब्द पर्व” का उद्घाटन कर सभी पुस्तक प्रेमियों को समर्पित किया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश, कार्यपालक निदेशक (तकनीकी), आर के सिंह, कमांडेंट, सीआईएसएफ़, डॉ प्रशांत राऊत, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), पी के नाथ, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), संजीव कुमार, एजीएस, बीटीएमयू, भोगेन्द्र कमल, सचिव, कल्याण केंद्र, पीयूष कुमार राय, सीईसी, आईओओए, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण, तथा टाउनशिप की महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन वागीश आनंद ने किया। मेले में बच्चों के लिए एक विशेष सेलफ़ी पॉइंट भी बनाया गया है। पुस्तक मेले के दौरान हर दिन संध्या के समय एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा जिसमें कवि गोष्ठी, पुस्तक पर परिचर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हिन्दी पोस्टर कार्यशाला एवं प्रदर्शनी तथा बच्चों के लिए कविता पाठ कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद विद्दूत वरन महतो ने राज्य सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन एवं महाधरना का किया ऐलान
    Next Article 13 वर्षीया युवती का शव घर के बल्ले से लटका हुआ मिला

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.