Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऋतिक रोशन की सबा आजाद के साथ वायरल हुई एक और तस्वीर, नई गर्लफ्रेंड की फैमिली के साथ दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग
    Breaking News Headlines सिनेमा

    ऋतिक रोशन की सबा आजाद के साथ वायरल हुई एक और तस्वीर, नई गर्लफ्रेंड की फैमिली के साथ दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी लव लाइफ के कारण एक बार फिर सुर्खियों में हैं. ऋतिक का नाम इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को पिछले कुछ समय में हाथों में हाथ डाले कई बार आउटिंग पर देखा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों डेटिंग कर रहे हैं लेकिन इस मामले पर दोनों ने ही अब तक चुप्पी साध रखी है.

    इस बीच ऋतिक और सबा की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में सबा सिर्फ ऋतिक ही नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं. दरअसल, ये तस्वीर 20 फरवरी की है जब सबा ऋतिक की फैमिली के साथ संडे लंच करने उनके घर पहुंची थीं. ऋतिक के चाचा राजेश रोशन ने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए राजेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, खुशियां आसपास हैं, खासकर संडे को जब लंच टाइम हो.
    ऋतिक ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, हाहाहा बिल्कुल सही चाचा और आपके साथ खूब मजा आया. राजेश रोशन की इस पोस्ट पर सबा ने भी कमेंट करते हुए लिखा, सबसे बेहतरीन संडे. इससे साफ जाहिर है कि सबा की न केवल ऋतिक से बल्कि उनके परिवार से भी बेहतरीन बॉन्डिंग हो चुकी है. वैसे, इससे पहले ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान भी सोशल मीडिया पर सबा की तारीफ कर चुकी हैं. सुजैन ने सबा की एक माइक के साथ परफॉर्म करते हुए तस्वीर शेयर की थी और उन्हें सबसे कूलेस्ट बताया था. वर्क फ्रंट की बात करें तो सबा हाल ही में वेब सीरीज रॉकेट बॉयज में दिखाई दी थीं. वहीं ऋतिक की अगली फिल्म विक्रम वेधा और फाइटर होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूस-यूक्रेन तनाव : भारतीय दूतावास के अधिकारियों को परिवार समेत भारत वापस जाने की सलाह
    Next Article टाइप 3 सी डायबिटीज क्या है? जानें इसके लक्षण और उपचार

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.