Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जब पूजा भट्ट को रणवीर शौरी ने पीट-पीटकर किया था चोटिल, हुई थी सर्जरी
    Headlines सिनेमा

    जब पूजा भट्ट को रणवीर शौरी ने पीट-पीटकर किया था चोटिल, हुई थी सर्जरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कई बार बॉलीवुड स्टार्स ऐसे दौर से भी गुजरते हैं, जिसकी सपने में भी शायद कोई कल्पना ना करे. ऐसा ही कुछ आलिया भट्ट की बड़ी बहन, एक्ट्रेस और डायरेक्टर पूजा भट्ट के साथ भी हो चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा भट्ट का अफेयर सालों पहले एक्टर रणवीर शौरी के साथ था. जिस्म फिल्म के दौरान दोनों करीब आए और साथ में लिव इन में रहने लगे. यह रिश्ता पूजा भट्ट के परिवार को नहीं पसंद था. इसी दौरान एक बार दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई थी. दोनों के बीच लड़ाई इतनी ज्यादा हुई थी कि हाथापाई की नौबत आ गई. रणवीर शौरी ने पूजा भट्ट को इस कदर पीटा था कि वो चोटिल हो गई थीं.रणवीर शौरी बहुत अधिक शराब पीते थे और ये बात पूजा भट्ट को नहीं पसंद थी. इस बात को लेकर दोनों में खूब बहस हो जाती थी. एक दिन काफी बहस होने के बाद स्थिति बद से बदतर हो गई और रणवीर शौरी अपना आपा खो बैठे और उनकी पिटाई तक कर दी. नौबत यहां तक आ गई थी कि पूजा भट्ट को सर्जरी करानी पड़ी थी. बाद में दोनों अलग हो गए और रिश्तों में खटास आ गई. पूजा भट्ट ने रणवीर शौरी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी.आपको बता दें कि रणवीर शौरी और पूजा भट्ट की सगाई भी हो गई थी, लेकिन इस घटना के बाद उन्होंने सगाई तोड़ दी और मनीष मखीजा से शादी कर ली थी. ये रिश्ता भी कुछ सालों बाद टूट गया था.इस घटना पर सालों तक रणवीर शौरी ने चुप्पी साध रखी थी, लेकिन पिछले साल उन्होंने भट्ट परिवार पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने अपने और पूजा भट्ट के रिलेशनशिप से जुड़े एक आर्टिकल पर कहा था, ‘इस तरह के आर्टिकल बदनाम करने और दुर्भावनापूर्ण पीआर कैम्पेन का हिस्सा होते हैं. किसी मीडिया ने फैक्ट चैक के लिए पुराने पुलिस और मीडिया रिकॉर्ड देखने की जहमत नहीं उठाई होगी, जिसमें यह साफ लिखा था कि उस रिश्ते में मुझे एब्यूज किया गया था.’

    वहीं, आर्टिकल में पूजा भट्ट के एक्स हसबैंड मनीष मखीजा की तस्वीर देखकर उन्होंने कहा था, ‘फोटो में दिख रहा दूसरा शख्स तब तक मेरा बेस्ट फ्रेंड हुआ करता था जब तक वो घटना नहीं घटी थी. इसके बाद उसने पाला बदला और पूजा से शादी कर ली. ये सारे रिश्ते मैन्यूप्लेटिव होते हैं.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article कोलकाता हाई कोर्ट ने रद्द किया मिथुन के खिलाफ विवादित भाषण केस

    Related Posts

    भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई त्रिलोचन सिंह का निधन, शोक की लहर

    September 13, 2026

    यूपी के देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

    September 13, 2026

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की गूंज: वाशिंगटन से इस्लामाबाद तक खलबली, जानें भारत की कूटनीतिक जीत

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई त्रिलोचन सिंह का निधन, शोक की लहर

    यूपी के देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की गूंज: वाशिंगटन से इस्लामाबाद तक खलबली, जानें भारत की कूटनीतिक जीत

    ब्रिक्स में भारत का बढ़ता कद, ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ ने दिया वैश्विक नेतृत्व का संदेश

    पर्युषण महापर्व : आत्मशुद्धि से आत्मजागरण की ओर

    यूसीआईएल जादूगोड़ा माइंस की ठेका व्यवस्था पर सवाल, जांच की मांग

    अबुआ मित्र’ व्हाट्सऐप चैटबोट से आसान होगा जन शिकायतों का समाधान 15 सितंबर को उपायुक्त राजीव रंजन करेंगे सेवा का शुभारंभ, जारी होगा व्हाट्सऐप नंबर

    नुतन्डीह में सरकारी जमीन पर कब्जा: ग्रामीणों की बैठक आज, विक्रेताओं को धमकी और कार्रवाई की मांग

    निखार हत्याकांड: ‘वर्दी’ पर शक गहराया, कोलकाता से दो गिरफ्तार

    दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर 327 समितियों की आमसभा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.