Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोकारो : प्रसव के बाद महिला की हुई मृत्यु, परिजनों का गुस्सा अस्पताल प्रबंधन पर फूटा
    Breaking News झारखंड

    बोकारो : प्रसव के बाद महिला की हुई मृत्यु, परिजनों का गुस्सा अस्पताल प्रबंधन पर फूटा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बोकारो : प्रसव के बाद महिला की हुई मृत्यु, परिजनों का गुस्सा अस्पताल प्रबंधन पर फूटा

    -बोकारो जिले के गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ललपनिया कोदवा टांड निवासी फलेद्रं प्रजापति ने अपनी 24 वर्षीय गर्भवती पत्नी मोनिका देवी को बीती देर रात्रि स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए लेकर आए और भर्ती कराया। फलेंद्र प्रजापति ने बताया कि पत्नी को हॉस्पिटल में भर्ती कराने के पश्चात वहां मौजूद नर्सों ने कहा डिलीवरी होने में थोड़ा वक्त लगेगा। इस दौरान अगले सुबह करीब 7: बजे मोनिका देवी ने बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। तब मोनिका के पति ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर देने की बात कही। तब जाकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से दिन के करीब दो घंटे बाद बोकारो सदर भेजा गया।

     

     

     

    बीच रास्ते में महिला की स्थिति बिगड़ती चली गई और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।
    आक्रोशित परिजनों ने उसके शव को गोमियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर रख दिया एवं दोषी के ऊपर कार्रवाई करने की मांग करने लगे, वही घटना की सुचना पाते ही गोमिया विधायक डॉक्टर लम्बोदर महतो अस्पताल पहुंच कर पीड़ित परिजनो से मिले, उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आड़े हाथ लेते हुए हैं, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया, उन्होंने परिजनो को हर सम्भव मदद करने की बात कही। पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने स्वास्थ्य केंद्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण महिला की जान गई है।सात डॉक्टर की नियुक्ति होने के बावजूद भी नर्स के द्वारा प्रसव का कार्य कराया जाता है।उन्होंने इसकी सूचना उपायुक्त को दी और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

     

     

     

    वहीं गोमिया सीओ संदीप अनुराग टोपनो, सीआई लालमोहन दास, गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन,कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार, ललपनिया थाना प्रभारी सुबोध दास, सआनि अनुज कुमार दल बल के साथ अस्पताल में मौजूद थे। मौके पर भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति, जिप सदस्य डॉक्टर सूरेद्र राज, संदीप स्वर्णकर, अजय रंजन आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनरेगा कार्यक्रम अधिकारी समेत कई कर्मियों को दी गयी विदाई, नव पदस्थापित पदाधिकारी का किया गया सम्मान
    Next Article जमशेदपुर :झारखण्ड राज्य मे नई शिक्षा नीति लागु किये जाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.