बोकारो: मामूली विवाद में वार्ड सदस्य पर चाकू से जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह बस्ती में मामूली कहासुनी जानलेवा हमले में बदल गई। वार्ड नंबर-13 के सदस्य संजय साव पर चालक शशि वर्णवाल और उसके भाई ने चाकू से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद संजय साव ने भागकर अपनी जान बचाई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। घायल का इलाज चल रहा है और जरीडीह थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
गाड़ी न चलाने को कहा तो भड़क गया ड्राइवर
घायल संजय साव ने बताया कि कुछ दिन पहले भैया की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। चालक शशि वर्णवाल गाड़ी लेकर आया था। लापरवाही बरतने पर मैंने उसे आगे से गाड़ी न चलाने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
संजय का आरोप है कि शशि वर्णवाल ने कहा “रुको, मैं और आदमी लेकर आता हूं”। कुछ देर बाद वह अपने भाई और अन्य लोगों के साथ पहुंचा और घर के पास ही चाकू से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से संजय लहूलुहान हो गए।
जान बचाकर भागे तो आरोपी भाग निकला
संजय साव ने कहा, “अगर मैं दौड़कर घर के अंदर नहीं घुसता तो बड़ी घटना हो सकती थी।” सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि घायल संजय को आरोपी दौड़ा रहे हैं और वह जान बचाकर घर के अंदर चला जाता है। पीड़ित के घर में घुसते ही आरोपी वहां से फरार हो गए।
घटना के बाद संजय साव ने जरीडीह थाना में लिखित आवेदन देकर शशि वर्णवाल और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही

