Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संस्था कोशिश के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता, एकदिवसीय शिविर में 232 यूनिट रक्त संग्रह
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    संस्था कोशिश के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता, एकदिवसीय शिविर में 232 यूनिट रक्त संग्रह

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संस्था कोशिश के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता, एकदिवसीय शिविर में 232 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर के युवाओं द्वारा संचालित समाजसेवी संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के तत्वावधान में एकदिवसीय स्वैक्षिक रक्तदान शिविर रविवार को सम्पन्न हुई। बिस्टुपुर स्थित ब्लड बैंक में स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं कोरोना योद्धाओं के सम्मान में आयोजित चतुर्थ रक्तदान शिविर का राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता राजकुमार सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय खां, अमरप्रीत सिंह काले, अजय सिंह एवं संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह एवं भाजपा नेता राजेश सिंह बम समेत जनसेवक समिति के चंद्रशेखर सिंह ने संयुक्त रूप से भारत माता के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर, एवं पुष्प अर्पित करते हुए नमन कर प्रारंभ किया। सुबह 9 बजे से संध्या 4 बजे तक चले शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर की समाप्ति पर कुल 232 यूनिट रक्त संग्रह किये गए। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संस्था ने सभी रक्तवीरों को उपहार व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

    रक्तदाताओं में दिखा उत्साह, बनाये गए थे सेल्फी पॉइंट: शहर के अन्य रक्तदाताओं को प्रेरित करने हेतु सेल्फी पॉइंट बनाए गए थे। जहां स्लोगन में रक्तदान हेतु प्रेरक संदेश लिखे थे। सेल्फी पॉइंट में संस्था के कुछ कार्यों को भी दर्शाया गया था।

    मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है और युवाओं में रक्तदान के प्रति बढ़ी जागरूकता के परिणामस्वरूप शहर में रक्तदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने की अपील की।

    संस्था के संरक्षक सह समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं की अच्छी भागीदारी रही। दर्जनों युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान महादान केवल वाक्य नहीं है, एक बार किया गया  रक्तदान  तीन जरूरतमंद व्यक्तियों को जीवनदान दे सकता है। मानव ही मानव के काम आता है, इसी विचार के तहत संस्था विगत चार वर्षों से जरुरतमंद लोगों तक पहुंचकर विभिन्न सामाजिक कार्य निरंतर कर रही है।

    शिविर में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गूँजन यादव, राकेश्वर पांडेय, बिनोद सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, बबुआ सिंह, प्रदीप सिंह भोजपुरिया, राजेश सिंह बम, अनिल मोदी, अजय सिंह, प्रोबीर चटर्जी राणा, पवन सिंह, कमलेश सिंह, हरि सिंह राजपूत, अमिश अग्रवाल, अनिशा सिन्हा, संस्था के राजेश कुमार, राकेश गिरी, प्रेम झा, पप्पु कुमार, बंटी सिंह, मुकेश सिंह, हन्नी परिहार, कुमार गौतम, शैलेंद्र प्रसाद, अंकित अरोड़ा, रोहित सिंह, धीरज सिंह, शेखर, संजू कुमार, स्वरुप कुमार, पियूष इशु, अभ्यानंद सिंह, अमित वर्मा, अजय जायसवाल, राणा प्रताप, कुमार विवेक, रमेश राजू, अविनाश मिश्रा, अखिलेश तिवारी, सुमित कुमार, सुबोध कुमार, अनिल कुमार, राकेश राव, अभिषेक कुमार, सोनू सिंह, प्रदीप कुमार, राजा अग्रवाल समेत अन्य सदस्य उपथित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुरःसिख समाज में इतिहास रच रहा है रंगरेटा महासभा-गुरविंदर सिंह सेठी
    Next Article राकेश तिवारी ने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए रथ निकालने का दिया सुझाव

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.