रेड क्रॉस के पेट्रन समाजसेवी स्वर्गीय क सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर कल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
प्रभुनाथ सिंह ने राष्ट्र संवाद बताया कि रक्तदान महादान होता है…धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है। फिर भी बहुत सारे जिनको अभी अभी रक्तदान करने से डर लगता हैं, तो हमारा कृतव्य हैं कि हम उन्हें जागरूक करे।

हमको यह भावना जन-जन तक पहुंचानी चाहिए कि रक्तदान महादान है। इससे लाखों लोगो की जिंदगी बच सकती है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस के पेट्रन समाजसेवी स्वर्गीय क सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर कल 28 जून 2025प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक रेड क्रॉस भवन डी .सी .ऑफिस रोड साकची में होने जा रहा है रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हार्दिक अभिनंदन है


