Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक पर लगाया जातिवाद का आरोप ,तत्काल प्रभाव से रोका वेतन
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक पर लगाया जातिवाद का आरोप ,तत्काल प्रभाव से रोका वेतन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अनंत कुमार की रिपोर्ट
    तेघड़ा ,बेगूसराय :तेघड़ा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामदेव महतो ने पिढौली पंचायत अंतर्गत प्राथमिक उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाजितपुर पिढौली का किया औचक निरीक्षण, विद्यालय के पठन-पाठन कार्य एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा .विद्यालय वर्ग में प्रवेश करके छात्र छात्राओं से मिलकर किया बात मौजूद रहे स्थानीय मुखिया कुंवर अनुराग प्रताप सन्नी, विद्यालय की दयनीय स्थिति देखकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भड़क उठे,उन्होंने विद्यालय में पाया कि बीच बरामदे के फर्स पर ही कचरे को बोड में बंद करके और कुछ कचरा नीचे जमा करके रखा हुआ था ,शौचालय पूर्ण रूप से अव्यवस्थित थी और दुर्गंध युक्त थी, विद्यालय का आधा से अधिक हिस्सा का भवन बिल्कुल टूटा हुआ है ,वही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिषर में जो झंडोतोलन के लिए स्थान बनाया गया था वह भी बिल्कुल टूटा हुआ था. इन तमाम चीजों को देखते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भड़क उठे, लेकिन वह अपनी भड़ास किस पर निकालते क्योंकि विद्यालय में तो विद्यालय प्रधान मौजूद ही नहीं थे ,हालांकि शिक्षक उपस्थिति पंजी में प्रधानाध्यापक का हाजिरी बना हुआ था और वह विद्यालय से गायब थे . इन तमाम चीजों को लेकर अन्य शिक्षको से जब अधिकारी ने बात शुरू की तो बातचीत के दौरान पता लगा कि विद्यालय प्रधान का यही दैनिक रवैया है .विद्यालय आते हैं अपनी उपस्थिति बनाते हैं और फिर अपने घर चले जाते हैं. शिक्षकों के साथ भी प्रधानाचार्य का जो व्यवहार है वह बिल्कुल दोषपूर्ण है ,जिसको लेकर शिक्षक भी परेशान रहते हैं वहीं विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य बिल्कुल नग्न मात्र है. जब अधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित पंजीयों का जांच किया तो उसमें भी भारी मात्रा में अनियमितता पाई गई है. इन तमाम चीजों को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कार्यवाही की बात कही है ,साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि सम्यक मनोनुकूल जवाब नहीं मिलेगा तो विद्यालय के प्रधान के ऊपर विधि सम्मत कार्यवाही भी की जाएगी. वहीं शिक्षा पदाधिकारी के घंटों इंतजार के बाद विद्यालय पहुंचे विद्यालय प्रधानाध्यापक, गौरी शंकर राम .जब उनसे अधिकारी ने कारण पूछा कि आप कहां थे तो वह आनाकानी करते नजर आए और कई बहाना एक साथ बनाने लगे साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी हवाला देने लगे कि वह काफी बीमार रहते हैं, जबकि स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बिल्कुल विद्यालय व्यवस्था के विपरीत कार्य करते हैं ,और ना तो छात्रों पर ध्यान देते हैं .न विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था बनाने पर ध्यान देते हैं ,और ना ही शिक्षकों के साथ ही इनका व्यवहार सम्यक है .जब से यह विद्यालय में बतौर प्रधानाध्यापक के रूप में पदभार लिए हैं तब से विद्यालय की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती चली जा रही है. यदि कोई व्यक्ति उनसे विद्यालय के विकास से संबंधित या पठन-पाठन के संबंधित बात करता है, अधिकार की बात करता है, विद्यालय के दुर्व्यवस्था को लेकर बात करता है तो वह एक ही शब्द कहते हैं कि हम जातिवाद वाला केस कर देंगे और बुरी तरह से उनको फंसा देंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता के दरबार मे जिलाधिकारी कार्यक्रम में कई मामलों का हुआ निष्पादन।
    Next Article गढ़वा :दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत , बाइक जब्त

    Related Posts

    नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    March 6, 2026

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    March 6, 2026

    जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    होली के जश्न में चली गोली, बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    शिव काली मंदिर में नव निर्वाचित मेयर संजय सरदार का नागरिक अभिनंदन, वार्ड 17 की समस्याओं पर हुई चर्चा

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बिना शिलान्यास बने सड़क-नाली पर सवाल, शपथ से पहले भुगतान लेने की चर्चा तेज

    नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    25 मार्च को अदालत में टकराएंगे कॉरपोरेट बनाम जनप्रतिनिधि

    भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर ज्ञानवर्धक परिचर्चा आयोजित

    बिष्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, लोगों की समस्याएं सुनीं सांसद बिद्युत बरण महतो।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.