Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बखरी में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहल: अनिका होम्योपैथिक क्लिनिक का मंत्री संजय पासवान ने किया उद
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति समस्तीपुर

    बखरी में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहल: अनिका होम्योपैथिक क्लिनिक का मंत्री संजय पासवान ने किया उद

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बखरी में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहल: अनिका होम्योपैथिक क्लिनिक का मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    बखरी (बेगूसराय)। बखरी बाजार के साहू मार्केट, मेन रोड वार्ड नंबर 26 में रविवार 11 अक्टूबर को अनिका होम्योपैथिक क्लिनिक का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने दोपहर 1 बजे फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर क्लिनिक का शुभारंभ किया।
    कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। मंत्री के आगमन पर तिलक लगाकर, फूल और अक्षत छिड़ककर उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। क्लिनिक के संचालक डॉ. अंकित कुमार एवं सहयोगियों ने मंत्री को अंगवस्त्र, गुलदस्ता और बखरी की प्रसिद्ध मां दुर्गा की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
    उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री संजय पासवान ने कहा कि वर्तमान समय में असाध्य रोगों के लिए होम्योपैथी वरदान है। उन्होंने कहा कि बखरी में इस आधुनिक क्लिनिक के खुलने से स्थानीय लोगों को सुरक्षित, प्राकृतिक और किफायती इलाज अब अपने शहर में ही मिलेगा। उन्होंने डॉ. अंकित कुमार को बधाई दी।
    इस अवसर पर क्लिनिक के मुख्य चिकित्सक डॉ. अंकित कुमार (BHMS, आरबीटीएस राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरपुर) ने कहा कि उनका उद्देश्य ‘प्राकृतिक चिकित्सा से संपूर्ण स्वास्थ्य’ देना है। यहां मरीजों का बिना किसी दुष्प्रभाव के जड़ से इलाज किया जाएगा।
    समारोह में लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विभूति पासवान को वरीय चिकित्सक डॉ. उमेश प्रसाद ने चादर से सम्मानित किया। मौके पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, जिला पार्षद घनश्याम राय, जदयू नेता जवाहर राय, डॉ. आलोक, भास्कर जायसवाल, संजय जायसवाल, पांडव यादव, श्रवण पासवान, आशीष केशरी, मनोज महतो, परितोष कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम का सफल संयोजन कौशल किशोर क्रांति ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक दान, दो नेक काम: गोदान से गौसेवा, एंबुलेंस से जीवन रक्षा
    Next Article दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लेने बारो पहुंचे एसडीओ नीरज सिन्हा,

    Related Posts

    बखरी में लंपी वायरस की दस्तक से पशुपालकों में चिंता,12 से शुरू होगा टीकाकरण

    October 11, 2026

    सीने पर कलश रख चार साल से मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं शंकर यादव

    October 11, 2026

    दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लेने बारो पहुंचे एसडीओ नीरज सिन्हा,

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बखरी में लंपी वायरस की दस्तक से पशुपालकों में चिंता,12 से शुरू होगा टीकाकरण

    सीने पर कलश रख चार साल से मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं शंकर यादव

    दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लेने बारो पहुंचे एसडीओ नीरज सिन्हा,

    बखरी में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहल: अनिका होम्योपैथिक क्लिनिक का मंत्री संजय पासवान ने किया उद

    एक दान, दो नेक काम: गोदान से गौसेवा, एंबुलेंस से जीवन रक्षा

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी का अफीम तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार को न्यायालय से शॉ-कोज नोटिस जारी

    एसआईआर के विरोध में खेतिहर मजदूर यूनियन ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

    दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न मंदिरों में कलश स्थापना, निकाली गई शोभायात्रा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.