Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, प्रखंड कार्यालयों पर मानव श्रृंखला का निर्माण कर जताया विरोध
    Breaking News Headlines झारखंड

    राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, प्रखंड कार्यालयों पर मानव श्रृंखला का निर्माण कर जताया विरोध

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, प्रखंड कार्यालयों पर मानव श्रृंखला का निर्माण कर जताया विरोध

    ■ राज्य सरकार को जनहित के कार्यों से कोई सरोकार नहीं, पूरे प्रदेश में खनिज संपदा की हो रही लूट: विद्युत महतो।

    ■ हेमंत सरकार जनता की हिफाज़त करने में नाकाम, राज्य में दम तोड़ रही कानून व्यवस्था: गुंजन यादव

    जमशेदपुर। झारखंड में हेमंत सरकार के डेढ़ वर्ष बीत चुके हैं। चुनाव में रोजगार, बेरोजगारी भत्ता एवं ऋण माफी जैसे बड़े वादे के सहारे सत्ता में आई झामुमो-कॉंग्रेस एवं राजद के गठबंधन सरकार के वादाखिलाफी एवं प्रदेश में बिगड़ते विधि-व्यवस्था, आदिवासी समाज के खिलाफ बढ़ते अपराध, महिला उत्पीड़न समेत कई अन्य जनहित के मुद्दों पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा हमलावर हो गयी है। शनिवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पांच प्रखंड कार्यालयों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया एवं मानव श्रृंखला के माध्यम से प्रदेश की यूपीए सरकार को जनभावना से अवगत कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर एवं काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। करनडीह प्रखंड कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला का निर्माण कर सांसद विद्युत वरण महतो एवं पार्टी के शीर्ष नेताओं के संग महामहिम राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को जनहित से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए ज्ञापन सौंपा।

     

    इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि हेमंत सरकार की डेढ़ वर्षों की उपलब्धियाँ नगण्य एवं निराशाजनक है। अपने चुनावी घोषण-पत्र में महागठबंधन सरकार ने राज्य की जनता से अनेकों वादे किये थे, परंतु डेढ़ वर्ष के बाद भी सूबे की हेमंत सरकार अपना एक वादा भी पूरा करने में असफल साबित हुई है। झारखण्ड में चारों तरफ निराशा और अराजकता का माहौल है, सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार एवं लूट-खसोट की छूट है। राज्य का विकास पूर्णरूपेण बाधित हो गया है। बालू घाट की तस्करी, बेरोजगारी, खनिज संपदा की लूट, राजस्व के हो रहे नुकसान, सरकारी महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध, आदिवासी एवं दलित समाज के खिलाफ बढ़ते उत्पीड़न की घटना, नक्सलियों के बढ़ते हिम्मत, बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे मुद्दों पर हमला बोलते हुए विद्युत वरण महतो ने कहा कि हेमंत सरकार को जनहित के कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। ऐसी जनविरोधी सरकार की नीतियों से पूरे प्रदेशवासियों में आक्रोश है। ऐसी निरंकुश व तानाशाही सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है। आज प्रदेश की भोली-भाली जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है।

    वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि महागठबंधन ने जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए थे। परंतु आज प्रदेश में फिरसे उग्रवाद सक्रिय हो गए हैं। विकास योजनाओं पर ग्रहण लगा हुआ है, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते धर्मांतरण की घटना, झूठे मुकदमे एवं बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर गूँजन यादव ने कहा कि आज जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था दम तोड़ रही है। आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज और तिरंगा यात्रा पर केस दर्ज किया जा रहा है। राज्य सरकार की ऐसी उदासीन मानसिकता से युवा वर्ग परेशान और आक्रोशित है। हेमंत सरकार ने बेरोजगारों और युवाओं के साथ बड़ा धोखा और छलावा किया है। कहा कि राज्य की ऐसी दुर्दशा होते भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं कर सकती। भाजपा ने राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने विकास और सुशासन की नई गाथा लिखी थी। एक सशक्त विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करते हुए भाजपा सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने का काम करेगी।

    इस दौरान पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में न्यायाधीश और अधिवक्ताओं के ऊपर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसी घटनाओं से अधिवक्ताओं का मनोबल तोड़ने की कोशिश की जा रही है। इस दिशा में राज्य सरकार की उदासीनता चिंताजनक है।

    अन्य प्रखंड कार्यालय पर इन्होंने भी किया प्रदर्शन:
    पोटका: पूर्व विधायक मेनका सरदार, नंदजी प्रसाद, मनोज राम , सुदीप डे, हलधर दास, रविन्द्र नाथ सरदार।

    बोड़ाम: अभय सिंह, प्रदीप महतो, शांतनु मुखर्जी।

    पटमदा: विनोद सिंह, मोचीराम बाउरी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान चंद्र महतो, बिमल बैठा, विजय तिवारी।

    मानगो अंचल: दिनेशानंद गोस्वामी, अभय सिंह, देवेंद्र सिंह, भरत सिंह, राजीव सिंह, विनोद राय, सुनील सिंह मुंडा, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन।

    प्रदर्शन के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया एवं धन्यवाद ज्ञापन घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी ने किया।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, कल्याणी शरण, राजन सिंह, बारी मुर्मू, संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, पुष्पा तिर्की, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, प्रेम झा, बिनोद सिंह, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव रॉय, मणि मोहन्ती, पंकज सिन्हा, काजू सांडिल, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, ध्रुव मिश्रा, बजरंगी पांडेय, बबलू गोप, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, दीपक पॉल, त्रिदेव चट्टराज, चंचल चक्रवर्ती, पवन सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, हन्नु जैन, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, धर्मेंद्र प्रसाद, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार, प्रदीप मुखर्जी, शशि यादव, सुमित शर्मा, गणेश मुंडा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड कर्मचारी यूनियन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
    Next Article एक युग का अंत: रघुवर दास

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.