Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा का आक्रोश, पूर्णिमा दास साहू के नेतृत्व में SSP कार्यालय का घेराव
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा का आक्रोश, पूर्णिमा दास साहू के नेतृत्व में SSP कार्यालय का घेराव

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा का आक्रोश, पूर्णिमा दास साहू के नेतृत्व में SSP कार्यालय का घेराव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर शहर में बिगड़ते कानून- व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा मुख्यालय से आक्रोश रैली निकाली. रैली का नेतृत्व जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू कर रही थीं. रैली भाजपा मुख्यालय से निकलकर SSP कार्यालय पहुंची, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जमशेदपुर में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और प्रशासन हालात पर नियंत्रण रखने में विफल साबित हो रहा है. प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शहर की कानून- व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो पार्टी पूरे झारखंड में इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी. नेताओं ने कहा कि आम लोगों में भय का माहौल है और अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. इस आंदोलन का ऐतिहासिक संदर्भ भी रहा है. वर्ष 1992 में भी भारतीय जनता पार्टी ने जमशेदपुर के एसपी कार्यालय का घेराव किया था. उस समय भी मुद्दा शहर की गिरती कानून- व्यवस्था ही था और तब जमशेदपुर के एसपी परवेज हयात हुआ करते थे. करीब 32 वर्ष बाद एक बार फिर भाजपा ने उसी मुद्दे को लेकर SSP कार्यालय का घेराव कर जिला प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश की है.

    कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा का आक्रोश पूर्णिमा दास साहू के नेतृत्व में SSP कार्यालय का घेराव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article37वें नेशनल सेफ्टी मंथ के तहत साकची में रोड सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित
    Next Article उलीडीह में सोना बनाने का झांसा देकर साधुओं ने महिला से लाखों के गहने ठगे, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.