Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक में युवाओं को संगठित करने पर जोड़, युवाओं के मुद्दे पर हेमंत सरकार को घेरने पर बनी रणनीति
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक में युवाओं को संगठित करने पर जोड़, युवाओं के मुद्दे पर हेमंत सरकार को घेरने पर बनी रणनीति

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक में युवाओं को संगठित करने पर जोड़, युवाओं के मुद्दे पर हेमंत सरकार को घेरने पर बनी रणनीति

    ■ युवाओं के मुद्दों को भूलकर सत्ता के नशे में चूर है राज्य सरकार, रोजगार के वादों पर मिली सिर्फ बयानबाज़ी: रघुवर दास।

    ■ हेमंत सरकार के बड़े वादे चुनावी मंचों तक सिमट कर रह गए, अनदेखी से युवा नियुक्ति नहीं मृत्यु की गुजारिश करने को मजबूर: किसलय तिवारी

    जमशेदपुर। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की प्रथम परिचयात्मक सह संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को धालभूम क्लब में संपन्न हुई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव विशेष रूप से शामिल हुए एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति, सिद्धांत एवं विचारधारा से अवगत करा दायित्व बोध कराया। बैठक का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। इसके पश्चात, मंचासीन अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया एवं कोरोनाकाल में भाजयुमो महानगर एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के प्रयासों एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सभी जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल अध्यक्षों को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं किसलय तिवारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, जिलाध्यक्ष गूँजन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार ने सभी नवमनोनीत कार्यसमिति को बधाई देते हुए आगे बढ़ चढ़कर काम करने का निर्देश दिया।

    कोरोना काल में जमशेदपुर महानगर के युवा कार्यकर्ताओं के सेवा एवं समर्पण भावना की सराहना करते हुए सभी कोरोना वॉरियर्स को प्रोत्साहन के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी के द्वारा प्रशस्ती पत्र देकर आभार जताया गया।

    कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अभिमन्यु सिंह ने किया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, भाजयुमो कोल्हान प्रभारी प्रदीप मुखर्जी, प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा काली, आईटी सेल संयोजक मनोहर चौधरी, कार्यक्रम समन्वयक उमेश पांडे, कार्यालय मंत्री असमी सिंह सेठी, सह कोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार, कोषाध्यक्ष अमन जायसवाल, कार्यसमिति सदस्य मनोज वाजपेयी, कमलेश साहू, श्वेता कुमारी, जिला प्रभारी दिनेश शर्मा, मिलन सिन्हा, सुमित श्रीवास्तव, शशि यादव, प्रकाश दुबे, अजीत कुमार, गणेश सरदार, राज मिश्रा, रोहित अग्रवाल, अमित सिंह, शशांक शेखर, बिशु सिंह, ओमी सिंह, रितेश सिंह, रवि सिंह, अभिषेक डे, मोंटी अग्रवाल, उपेंद्र गिरी, सोनू सिंह, मनोज तिवारी, नीरज राष्ट्रवादी, सन्नी संघी, सतीश शर्मा, सौरव कुमार एवं जिला के कार्यसमिति सदस्य समेत मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिष्पक्ष निर्भीक पारदर्शी समाचारों का संकलन का इनाम अखबारों को दे रही है सरकार :राकेश तिवारी
    Next Article कल व्यापक स्तर पर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    June 24, 2026

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    June 24, 2026

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.