Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजेपी लोकतंत्र को मजदूर की तरह गुलाम बनाना चाहती है : बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बीजेपी लोकतंत्र को मजदूर की तरह गुलाम बनाना चाहती है : बन्ना गुप्ता

    - कहा, कहीं ईवीएम तो, कहीं मतदाता सूची में हेरफेर कर लूट करने का काम कर रही है बीजेपी
    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजेपी लोकतंत्र को मजदूर की तरह गुलाम बनाना चाहती है : बन्ना गुप्ता

    एक चैनल से इंटरव्यू में बोले झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री

    – कहा, कहीं ईवीएम तो, कहीं मतदाता सूची में हेरफेर कर लूट करने का काम कर रही है बीजेपी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने एक चैनल से इंटरव्यू के दौरान कहा, बीजेपी इस लोकतंत्र को एक मजदूर की तरह गुलाम बनाना चाहती है। उन्होंने कहा, बीजेपी कहीं ईवीएम के माध्यम से, तो कहीं मतदाता सूची में हेरफेर कर लूट करने का काम कर रही है, जिससे ऐसी हरकतों के माध्यम से लोकतंत्र को एक मजदूर की तरह गुलाम बनाया जा सके, बंधुआ बनाया जा सके।

     

    गुप्ता ने कहा, इनकी यही मंशा बार-बार हिलोरे मार रही थी, तभी लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दे रहे थे, क्योंकि 400 पार आने के बाद बाबा साहेब आंबेडकर के उस संविधान से छेड़छाड़ करके और संविधान पर अपना अधिकार, एकाधिकार कायम किया जा सके। उन्होंने कहा, संविधान हम सबों की रक्षा करने का मुख्य आधार है, उसी पर इस तरह का हमला किया जाना अत्यंत दुखद है।

     

    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, इसके खिलाफ सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा, यह उदारता और महानता का देश है, यह देश तानाशाह का देश नहीं है। इस देश की एक मिश्रित सभ्यता है, मिली-जूली संस्कृति है, यहां गंगा जमुनी तहजीब में लोग रहते हैं, यह शांति, सद्भाव और प्रेरणा का देश है, यहां बुद्ध, महात्मा और पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्म हुआ है, अगर, ऐसे देश तानाशाही और संविधान पर एकाधिकार कर आधिपत्य करने का प्रयास किया जाएगा, तो वह किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

    - कहा कहीं ईवीएम तो कहीं मतदाता सूची में हेरफेर कर लूट करने का काम कर रही है बीजेपी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाई कोर्ट के निर्देश पर हरकत में प्रशासन, मानगो में जाम से निजात दिलाने की कवायद शुरू
    Next Article जादूगोड़ा में साइबर अपराध का जाल गहराया, अब तक आठ गिरफ्तार, कई पर पुलिस की कड़ी नजर

    Related Posts

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    April 21, 2026

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    April 20, 2026

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    डिमना के पास खुला झारखंड का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर, वन्यजीव संरक्षण को बड़ी ताकत

    गोपिबल्लवपुर में चुनावी रणनीति को धार, बाकड़ा अंचल में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    बांग्ला नववर्ष पर दी मिलानी ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को किया सम्मानित

    कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.