Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » BJP ने लिया राजस्थान में चौंकाने वाला फैसला, भजन लाल शर्मा होंगे नए मुख्यमंत्री, दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम
    Breaking News Headlines राजनीति

    BJP ने लिया राजस्थान में चौंकाने वाला फैसला, भजन लाल शर्मा होंगे नए मुख्यमंत्री, दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    BJP ने लिया राजस्थान में भी चौंकाने वाला फैसला, भजन लाल शर्मा होंगे नए मुख्यमंत्री, दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम
    जयपुर :  आखिरकार राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा उठ गया है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी मुख्यमंत्री के नाम ने सबको चौंका दिया। भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में 60 साल के भजन लाल शर्मा के नाम पर फाइनल मुहर लगने के बाद उनके नाम का एलान कर दिया गया है। जयपुर के सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

     

     

    वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। दिया कुमारी जयपुर के विद्याधरनगर से विधायक है, जबकि प्रेमचंद बैरवा दूदू से विधायक है।ससे पहले दोपहर 1.45 बजे नए सीएम के ऐलान के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तीन पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर राजनाथ सिंह समेत अन्य नेताओं का राजस्थान के नेताओं की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद रहे। इसके बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायकों और पर्यवेक्षकों का एक फोटो सेशन हुआ। फिर विधायक दल की बैठक हुई।

     

     

     

    गौरतलब है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन आलाकमान ने सारे कयायों पर विराम लगाते हुए भजन लाल शर्मा को राजस्थान की कुर्सी सौंपी है।

    सांगानेर से चुने गए विधायक
    भजन लाल शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए है। बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काट कर भजन लाल शर्मा को दिया। भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी।

    राजे ने रखा नए सीएम का प्रस्ताव
    राजस्थान ने भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नए सीएम के नाम का प्रस्ताव रखा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पूर्व सीएम रमन सिंह और मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह ने नए सीएम के नाम का प्रस्ताव रखा था। प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने स्वागत भाषण दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा, कुछ मांगने से बेहतर मैं मरना समझूंगा : शिवराज सिंह चौहान
    Next Article जमशेदपुर : चौड़ा राजू के आवास पर छापा, आधा दर्जन वाहन को किया जब्त

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.