Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम अस्पताल में कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिला की ईलाज में देरी से हुई मौत पर भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    एमजीएम अस्पताल में कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिला की ईलाज में देरी से हुई मौत पर भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजीएम अस्पताल में कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिला की ईलाज में देरी से हुई मौत पर भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना, कहा इससे बेहतर सरकार ताला लगा दे एमजीएम में

    जमशेदपुर। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गायनिक वार्ड में डॉक्टरों ने कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला का समय से प्रसव नही किया जिससे जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी महिला के ईलाज में की गई इस बड़ी लापरवाही पर भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर तेज हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने इसे संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि एमजीएम अस्पताल समेत पूरे झारखंड में लगातार हो रही लापरवाही पर बन्ना गुप्ता को मंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बढ़ते अपराध और गिरती कानून व्यवस्था से तो जंगलराज का आगमन पहले ही हो चुका है अब आमजनों को इलाज के आभाव में अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। एमजीएम अस्पताल की यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और राजकीय शर्म की बात है। अस्पताल के डॉक्टर की भारी लापरवाही का खामियाजा जच्चा-बच्चा को जान देकर चुकानी पड़ी है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के गृह जिले में इस प्रकार की संवेदनहीन घटना सिद्ध करती है कि पूरा स्वास्थ्य विभाग कुम्भकर्णी निद्रा में सोई हुई है। एमजीएम अस्पताल में बार बार और लगातार हो रहे ऐसी घटना पर कुणाल षाड़ंगी ने एमजीएम अस्पताल में ताला लगा देने का सुझाव दिया है, जिससे जरूरतमंद को इलाज की आस में अपनी जान नहीं गंवानी पड़ेगी। वहीं, श्री षाड़ंगी ने ईलाज में लापरवाही बरतने वाले सभी डॉक्टर एवं विभागीय अधिकरियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कर जेल भेजने की मांग की है।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने भी जच्चा-बच्चा के इलाज में लापरवाही से हुई मौत पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल में चिकित्सिकीय व्यवस्था भगवान भरोसे है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत अन्य नेताओ ने चुनाव से पूर्व एमजीएम अस्पताल को लेकर बड़े-बड़े वादे किए परंतु जीतने के बाद एमजीएम अस्पताल में चिकित्सा की स्थिति नरकीय हो गयी है। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक शहरवासियों को बीमार स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण असमय अपनी जान गंवानी पड़ेगी। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे मामलों में कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए एमजीएम अस्पताल की सुविधाएं बढ़ाने की मांग लगातार की है। परंतु राज्य के मंत्री एवं विधायकगण ने ऐसी घटनाओं पर कोई संज्ञान नही लिया जिससे अस्पताल की स्थिति और भयावह हो गयी। उन्होंने इस घटना में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्री बन्ना गुप्ता के स्वास्थ्य की कामना के लिए कही पूजा अर्चना हुई, कही मजार पर चढ़े चादर
    Next Article सिक्ख टोपी नहीं पगड़ी बांध सिक्ख कहलाता है : हरविंदर सिंह जमशेदपुरी

    Related Posts

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.