Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का राज्य सरकार पर बड़ा हमला, कहा झारखंड में गुंडों की समानांतर सरकार, नगर निकाय चुनाव से डर रही है सत्ता
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का राज्य सरकार पर बड़ा हमला, कहा झारखंड में गुंडों की समानांतर सरकार, नगर निकाय चुनाव से डर रही है सत्ता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का राज्य सरकार पर बड़ा हमला, कहा झारखंड में गुंडों की समानांतर सरकार, नगर निकाय चुनाव से डर रही है सत्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। साकची स्थित एक होटल में बुधवार को आयोजित प्रेस-वार्ता में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा शुरू से ही नगर निकाय, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव कराने की नहीं थी और पिछले तीन वर्षों से जानबूझकर चुनाव लटकाए गए।
    उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राज्य की 48 नगर निकायों में आंदोलन और प्रदर्शन कर सरकार को झुकने पर मजबूर किया। दबाव में आकर सरकार चुनाव करा रही है, लेकिन उसकी नीयत साफ नहीं है।

    दलीय आधार और ईवीएम से भाग रही है सरकार

    प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 2018 में दलीय आधार पर और ईवीएम से चुनाव हुए थे, लेकिन इस बार सरकार को हार का भय सता रहा है। सरकार जानती है कि छह वर्षों में शहर और गांव- कहीं विकास नहीं हुआ। इसलिए दलीय आधार और ईवीएम से चुनाव कराने से भाग रही है। 26 साल बाद फिर से बैलेट पेपर पर चुनाव कराना लोकतंत्र को पीछे ले जाने जैसा है।

    अपराधियों के सहारे चुनाव की साजिश
    आदित्य साहू ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार गुंडों और अपराधियों के बल पर चुनाव प्रभावित करना चाहती है। भाजपा ने चुनाव आयोग से केंद्रीय बल की तैनाती और हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की थी, लेकिन सरकार इससे भी बच रही है।

    चक्रधरपुर में धमकी का मामला

    आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि चक्रधरपुर में भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह गागराई को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है। पोस्टर चिपकाकर डराने की कोशिश की जा रही है। महिलाओं को भी चुनाव प्रचार से रोकने के लिए धमकियां दी जा रही हैं। झारखंड में अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है।

    कड़िया मुंडा को धमकी पर सरकार मौन
    भाजपा अध्यक्ष ने वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को मिली धमकी का भी मुद्दा उठाया। कहा कि आठ बार सांसद रहे, झारखंड आंदोलन के प्रमुख चेहरे रहे ऐसे वरिष्ठ नेता को फोन पर धमकी दी जा रही है और सरकार खामोश है। आखिर सुरक्षित कौन है इस राज्य में।

    भाजपा के दबाव में हुई कार्रवाई
    आदित्य साहू ने दावा किया कि जमशेदपुर में उद्योगपति के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण मामले में भी भाजपा के आंदोलन और दबाव के कारण प्रशासन को सक्रिय होना पड़ा। अगर भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर नहीं उतरते तो बरामदगी नहीं होती। उन्होंने धुर्वा और अन्य अपहरण मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में सैकड़ों बच्चे अब भी लापता हैं।

    प्रशासन को चेतावनी
    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रशासन को सख्त संदेश देते हुए कहा कि सरकारें आती-जाती हैं, लेकिन पदाधिकारी स्थायी नहीं होते। प्रशासन टूलकिट न बने, निष्पक्ष होकर चुनाव कराए। पक्षपात करने वाले अधिकारियों को न्यायालय तक ले जाया जाएगा।

    48 सीटों पर जीत का दावा
    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दावा किया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी 48 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे और यह चुनाव झारखंड की “युवा विरोधी, महिला विरोधी, व्यापारी विरोधी और आदिवासी मूलवासी विरोधी” सरकार के खिलाफ जनादेश साबित होगा।

    उन्होंने अंत में कहा यह चुनाव सिर्फ नगर निकाय का नहीं, यह लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। जनता इस निरंकुश और अकर्मण्य सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।

    प्रेस वार्ता में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, जदयू प्रवक्ता आकाश शाह मौजूद रहे।

    कहा झारखंड में गुंडों की समानांतर सरकार नगर निकाय चुनाव से डर रही है सत्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का राज्य सरकार पर बड़ा हमला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमीडिया कप क्रिकेट: दोमुहानी XI ने जीता खिताब, आशुतोष के शतक और आनंद के हरफनमौला खेल से दलमा XI पस्त
    Next Article नगरपालिका चुनाव को लेकर जामताड़ा–नाला में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.