Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनएमसी द्वारा झारखंड की 3 मेडिकल कॉलेजों में दाखिले पर रोक लगाए जाने पर भाजपा ने हेमंत सरकार पर बोला बड़ा हमला, सरकार पर लगाये अकर्मण्यता के आरोप
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति शिक्षा

    एनएमसी द्वारा झारखंड की 3 मेडिकल कॉलेजों में दाखिले पर रोक लगाए जाने पर भाजपा ने हेमंत सरकार पर बोला बड़ा हमला, सरकार पर लगाये अकर्मण्यता के आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एनएमसी द्वारा झारखंड की 3 मेडिकल कॉलेजों में दाखिले पर रोक लगाए जाने पर भाजपा ने हेमंत सरकार पर बोला बड़ा हमला, सरकार पर लगाये अकर्मण्यता के आरोप

    ◆ डॉक्टरों की कमी, कोरोना की चुनौतियों के बीच राज्य सरकार की प्राथमिकता ‘हकीम’ के जगह ‘नमाज रूम’ : कुणाल षाड़ंगी

    झारखंड में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार में स्थापित तीन मेडिकल कॉलेजों में लगातार दूसरे साल दाखिले पर रोक लग गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने उक्त कॉलेजों को पर्याप्त संसाधनों और निर्धारित मानकों पर खरा नहीं पाया और तत्काल प्रभाव से नये छात्रों के नामांकन पर पूरी तरह से रोक लगाने की लिखित आदेश निर्गत कर दिये है। झारखंड के पलामू , हजारीबाग और दुमका में उक्त मेडिकल कॉलेज स्थापित हैं जिनमें एमबीबीएस की पढ़ाई होनी थी। एनएमसी द्वारा लगातार दूसरे वर्ष इन मेडिकल कॉलेजों में दाखिले पर रोक लगाने से प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने झारखंड सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने इस बाबत वक्तव्य जारी करते हुए हेमंत सरकार पर अकर्मण्यता का आरोप लगाया है। कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास और शिक्षा नहीं होकर तुष्टिकरण और केवल तुष्टिकरण रह गई है। भाजपा ने इसे कांग्रेस की संगत का प्रतिफ़ल बताया। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि पूर्व सीएम रघुवर दास की सरकार ने ब्रेन ड्रेन को रोकने और स्थानीय स्तर पर बेहतरीन मेडिकल कॉलेज की सुविधा देने की सोच के साथ 3 कॉलेजों की अधिष्ठापन किया थे। वर्तमान यूपीए गठबंधन सरकार जानबूझकर अवरोध उतपन्न कर रही है जिसका खामियाजा एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले होनहारों और भावी डॉक्टरों को हो रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि झारखंड में डॉक्टरों की कमी,

    [su_youtube url=”https://youtu.be/a3FPLdZ2hNc”]

    कोरोना की चुनौतियाँ सर्वविदित है। इन सबके बीच हेमंत सरकार की प्राथमिकता ‘हकीम’ के जगह ‘नमाज रूम’ है। जहाँ बेहतर चिकित्सक तैयार करने की दिशा में कटिबद्धता से प्रयास करनी चाहिये थी वहाँ सरकार विफल रही और महज़ एक सामुदाय विशेष को दिग्भ्रमित करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। कहा कि सदन में नमाज कक्ष गैरजरूरी विषय है, लेकिन राज्य में अच्छे चिकित्सक हर हाल में ज़रूरी है। लेकिन दुर्भाग्य है सरकार की अकर्मण्यता पर की जिन्हें चीजें संवारना था, वे महज़ ट्रांसफर पोस्टिंग और गलतबयानी कर के सूबे की राजनीतिक तापमान बढ़ाने में जुटे हैं। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि बीते वर्ष ही राज्य सरकार और स्वयं मुख्यमंत्री ने हलफनामा देकर एनएमसी से मोहलत माँगे थे और आश्वस्त किया था कि एक निश्चित समयावधि तक सारी मूलभूत संसाधनों को दुरूस्त कर लिया जायेगा, इसके बावजूद भी नतीजा सिफ़र है। कहा कि जमशेदपुर में भी दो अस्पतालों को सरकार ने बंद करवा दिया। भाजपा ने माँग किया कि लगातार दूसरे वर्ष मेडिकल कॉलेज में दाखिले पर लगी रोक की जिम्मेदारी राज्य सरकार ले। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से भाजपा ने होनहार छात्रों को अवसर से वंचित रखने के लिए माफ़ी माँगने की माँग की है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराकेश तिवारी ने टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह को दी जन्मदिन की बधाई
    Next Article मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    June 18, 2026

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    June 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.