Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आहार पत्रिका और आउट बाउंड डायलिंग मामले पर सरयु राय की सफाई हास्यास्पद: राकेश सिंह
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    आहार पत्रिका और आउट बाउंड डायलिंग मामले पर सरयु राय की सफाई हास्यास्पद: राकेश सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आहार पत्रिका और आउट बाउंड डायलिंग मामले पर सरयु राय की सफाई हास्यास्पद: राकेश सिंह

    जमशेदपुर। भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आहार पत्रिका और आउट बाउंड डायलिंग के मामले पर सरयू राय जी की सफाई को हास्यास्पद और भ्रमित करनेवाला बताया है। शनिवार को जारी प्रेस-विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि सवाल ये है कि भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राज्यपाल महोदया को जो ज्ञापन सौंपा है, उसमें लगाये गये आरोप सही है या गलत, उसपर सरयू राय ने कुछ नहीं कहा। अगर आरोप गलत हैं, तो खुद को मिस्टर क्लीन कहनेवाले सरयू राय को इन नेताओं पर केस करना चाहिए। अपनी छवि बचाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए, न कि अनर्गल बयानबाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि माननीय राज्यपाल को दिये गये ज्ञापन में तथ्यों के साथ आरोप लगाये गये हैं। स्वयं को नियमों का अत्याधिक जानकार बतानेवाले सरयू राय जी ने क्या बिना टेंडर उस प्रिंटर को काम नहीं दिया, जहां उनके एनजीओ की पत्रिका छपती रही। नॉमिनेशन पर क्या इनता बड़ा काम किसी को दिया जा सकता है। क्या उनके द्वारा नामित प्रिंटर हर माह इतनी बड़ी संख्या में पत्रिका छापने और उनके वितरण के योग्य था। प्रिंटर ने अपने कार्य अनुभव का जो प्रमाण दिया, वह केवल एक मात्र सरयू राय जी के एनजीओ की पत्रिका के प्रकाशन का था या नहीं। अखबार में पत्रिका के अनियमित वितरण की खबर छपने के बाद विभागीय जांच में भी इसे सही पाया गया। मिस्टर क्लीन यह बताने का कष्ट करेंगे की उन्होंने इस पर क्या एक्शन लिया। कुछ नहीं। बल्कि पत्रिका का प्रकाशन यथावत जारी रही। इसी तरह लोगों में जागरूकता के नाम पर आउटबाउंड डायलिंग में भी बाजार कीमत की तुलना में ज्यादा राशि का भुगतान किया गया या नहीं। चयनित संस्था ने दो अलग-अलग नाम से टेंडर में भाग लिया था या नहीं। कॉल दरें लगातार कम हो रही थी, फिर भी पूराने दर पर ही काम जारी रखा गया या नहीं। इस तरह के प्रचार प्रसार के लिए सरकार का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग है, तो सरयू राय जी ने सीधे अपने विभाग के माध्यम से काम क्यों कराया। ईमानदार थे तो नियम के तहत पीआरडी से ये दोनों कार्य कराना चाहिए था।

    श्री सिंह ने कहा कि सरयू राय जी कहते है कि भाजपा नेताओं से जांच करानी चाहिए। क्या उन्हें जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है। क्या उनको लगता है कि प्रदेश अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष को इस मामले के बारे में जानकारी नहीं है। मामला गलत होता, तो प्रदेश अध्यक्ष क्या अपने जिला अध्यक्ष को ज्ञापन देने से रोकते नहीं। क्योंकि पहले जमशेदपुर में भी जिला ईकाई ने उपायुक्त के माध्यम से इन्हीं मामलों पर ज्ञापन सौंपा था। दूसरी बात, आप जिन्हें छूट भैया नेता कह रहे हैं, कभी उन्हीं के दम पर आप चुनाव लड़ते थे। भाजपा में सभी कार्यकर्ता एक समान है। छूट भैया नेता कह कर आप भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं का अपमान कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article विधायक सरयू राय ने भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह के 1-1 आरोपों का जवाब के साथ सलाह भी दिया

    Related Posts

    अयोध्या से घूस लेने राजस्थान के सीकर पहुंचे 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रुपयों के साथ पकड़ा, हुए सस्पेंड

    August 19, 2026

    मुंबई बंदरगाह के पास मक्के की खेप से 300 करोड़ की 55 किलो मेथ जब्त, पाकिस्तान से जुड़े ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा

    August 19, 2026

    मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, सोने की खदान धंसी, 30 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अयोध्या से घूस लेने राजस्थान के सीकर पहुंचे 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रुपयों के साथ पकड़ा, हुए सस्पेंड

    मुंबई बंदरगाह के पास मक्के की खेप से 300 करोड़ की 55 किलो मेथ जब्त, पाकिस्तान से जुड़े ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा

    मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, सोने की खदान धंसी, 30 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

    कोलकाता में बड़ा हादसा : पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत, 6 घायल, अब तक 80 का रेस्क्यू

    पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति का विस्तार

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.